हजारीबाग : नदी में गिरी बस, सात की मौत, पीएम ने जताया शोक

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में छह लोगों की मौत होने की खबर है। इसके अलावा कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, बस में 52 लोग सवार थे। बस में सभी गिरिडीह से रांची धार्मिक कीर्तन कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों के बस में फंसे होने की आशंका के कारण बचाव कार्य जारी है। बताया जा रहा है कि बस 30 फीट नीचे नदी में पलट गई। घायलों को सदर अस्पताल हजारीबाग में भर्ती कराया गया है। मरने वाले लोग गिरिडीह के बताए जा रहे हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में फंसे शवों को निकालने के लिए गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। एसपी हजारीबाग ने बताया कि यात्रियों को ले जा रही एक बस के आज दोपहर सीवान नदी पर पुल से गिर जाने से सात लोगों की मौत हो गई और 12-13 घायल हुए हैं। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। पीएमओ ने बयान जारी कर कहा कि झारखंड के हजारीबाग ज़िले में हुए बस हादसे में लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की हैं। इससे पहले मध्यप्रदेश के श्योपुर में आयोजित पीएम मोदी की सभा में आईं महिलाओं की बस हादसे का शिकार हो गई थी। पीएम की सभा से लौटते वक्त बस पलट गई थी। बस में 30 महिलाएं सवार थीं। हादसे में दस महिलाएं घायल हो गईं, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीएम मोदी कूनो नेशनल पार्क में चीते छोड़ने के बाद श्योपुर जिले के कराहल में पहुंचे थे। पीएम ने यहां महिला स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में भाग लिया और सभा को संबोधित किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse