टीम एबीएन, रामगढ़/रांची।। पीटीपीएस से परिसंपदा पदाधिकारी सुरेश प्रसाद ने जानकारी दी है विगत 48 घंटों में हुई भारी वर्षा के मद्देनजर पतरातू प्रखंड अंतर्गत पतरातू डैम में जल स्तर बढ़ने के कारण बुधवार की सुबह डैम के दो अन्य गेट (अब तक कुल 4) खोले गए हैं। जिसके उपरांत प्रत्येक गेट से प्रति घंटा 25000 क्यूबिक मीटर पानी डिस्चार्ज होगा वही उपायुक्त, रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा ने लोगों से अपील की है कि वे दामोदर नदी सहित अन्य जल स्रोतों के आसपास ना जाएं तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में विभिन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse