होटल गंगा आश्रम रांची में आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की कोर कमेटी की बैठक

 

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 16 सितम्बर 2022 को होटल गंगा आश्रम कचहरी रोड रांची में आदिवासी मूलवासी संयुक्त मोर्चा की कोर कमिटी की बैठक शिक्षाविद् डॉ करमा उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक का विषय दिनांक 14 सितम्बर 2022 राज्य कैबिनेट द्वारा पारित 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया। समयक विचारों उपरांत निम्नलिखित निष्कर्ष एवं निर्णय लिए गये। बैठक का संचालन अंतु तिर्की एवं धन्यवाद ज्ञापन वैभवनाथ शाहदेव ने किया। (1) 1932 एवं पूर्व के खतियान आधारित स्थानीयता का निर्धारण सबंधी निर्णय का स्वागत किया गया। इसके लिए राज्य के मुख्यमंत्री और कैबिनेट के सभी मंत्रियों को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया। (2) 1932 एवं पूर्व के खतियान के अलावा राज्य मंत्रिपरिषद तथा मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया कि 1932 के बाद जहां जहां भूमि सर्वे हुआ है उक्त खतियान को भी शामिल किया जाए ताकि समपूर्ण झारखंड के लोगों को भी लाभ मिल सके। (3) स्थानीय नीति के दृष्टि में न्युक्ति नियमावली राज्य सरकार बनाये और पूर्व के नियमवली में सुधार करें ज्ञातव्य हो कि नियमावली में उल्लेखित है कि सामान्य जाति के लोग राज्य के बाहर के स्कूल काॅलेज में शिक्षण ग्रहण करते है तो उन्हें झारखंड के नियोजन में अवसर नहीं मिलेगा, इसे विलोपित किया जाए। (4) निर्णय लिया गया कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया में काफी विलम्ब हुआ है जिससे शिक्षित युवा वर्ग के आयुसीमा पार कर गई है, अत सभी श्रेणी के अभियार्थी के आयु सीमा में 05 वर्ष की छुट दी जाए। उक्त सभी मामलों को लेकर जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री से संयुक्त मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल मिलेगा और सभी मामलों से अवगत कराते हुए स्मारित भी करेगा। बैठक को अंतु तिर्की, एस अली, बल्कू उरांव, सुनील सिंह, शिवा कच्छप, धनीनाथ राम साहू, धर्म दयाल साहू, दशमी टोप्पो, सुरेश कुमार पासवान, प्रवीण देवघरिया, रमजान कुरैशी, माधो कच्छप, बहुरा उरांव, गुड्डू उरांव, कुलदीप उरांव, सफ़ी इमाम, सुरेन्द्र कालिंदी रमेश करमाली, अजय कुमार मंडल ने विचार रखा। विशेष जानकारी के लिए इनसे संपर्क कर सकते हैं : भवदीय डॉ करमा उरांव अंतू तिर्की 9304454836 9431171347 एस अली शिवा कच्छप 9798727711 9334820071 आजम अहमद एस अली 9386907070 9798727711 धर्मदयाल साहू बलकू उरांव 9431359428 7782999661 सुनील सिंह विभयनाथ शाहदेव 9430142119 9431585455

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse