इंडिया से भारत की ओर अग्रसर होना ही स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव की महत्वपूर्ण उपलब्धि : डॉ सुनीता गुप्ता

 

टीम एबीएन, रांची। शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (ए बी आर एस एम) एवं आर टी सी बी एड कॉलेज की एन एस एस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर आज इण्डिया से भारत की ओर विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार की अध्यक्षता में कई गई। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय हिंदी विभाग की प्राध्यापिका सह ए बी आर एस एम के प्रदेश महिला प्रमुख डॉ सुनीता कुमारी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव के आयोजन के पीछे भारत के अमर शहीदों को नमन करते हुए वर्तमान भारत के युवा वर्ग को इण्डिया से भारत की ओर अग्रसर होना भी है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, परिवार भाव सहित कई वैशिष्ट्य गुणों के आधार पर भारत दुनिया के लिए अनुकरणीय रहा है परंतु मुगलों, अंग्रेजों ने हमारी इन विशेषताओं पर कुठाराघात करके भारतीयों के मन में गलत धारणाओं को भरने का काम किया है।उन्होंने युवा पीढ़ी से भारतीय चिंतन, अध्यात्म, दर्शन एवं बहुमूल्य संस्कारों से प्रेरणा लेते हुए वर्तमान भारत में इसे अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि आर यू के एन एस एस कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि भारत के गौरवशाली अतीत को युवा पीढ़ी के अंदर जागृत करना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि भारत प्रत्येक क्षेत्र जैसे शिक्षा, तकनीकी, आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, विज्ञान, कला, शिल्प सहित कई क्षेत्रों में अग्रणी रहा है और दुनिया का नेतृत्व किया है।उन्होंने कहा कि हमें स्वदेशी को युगानुकूल एवं विदेशी को स्वदेशानुकूल भाव से नए भारत को गढ़ने में सभी को सकारात्मक प्रयास करना होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। स्वागत भाषण प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार ने किया। कार्यक्रम को आर टी सी बी एड कॉलेज के निदेशक डॉ रुद्र नारायण महतो,मनोरंजन प्रसाद,डॉ नरेश मिश्रा, ऋचा पदमा, डॉ नीकू कुमारी, रेणु मिश्रा, विनोद प्रसाद, चंदा बानो, रजनीकांत आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ नीकू कुमारी एवं सुबोध कुमार ने संयुक्त रूप से किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ प्रिया पाण्डेय ने किया। उक्त जानकारी रांची विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse