अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक में कर्मियों ने रखी समस्याएं

 

टीम एबीएन, लोहरदगा। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के बैनर तले जिला के सभी कर्मियों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले के सभी कर्मचारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याओं से संघ को अवगत कराया गया।बैठक में मुख्य रूप से यह बात सामने आई कि गत कई माह से कई कर्मियों का वेतन रोक दिया गया है। जबकि सभी कर्मी पूरी तन्मयता से देय जिम्मेवारियों का निर्वहन कर रहें हैं। जनसेवक अजय भगत को पदाधिकारी की असंवेदनशीलता एवं वेतन नहीं मिलने के कारण आर्थिक स्थिति दयनीय हो गई है एवं उनके भाई इलाज हेतु रिम्स, रांची में भर्ती हैं।ऐसी विकट परिस्थिति में संघ के सदस्यों द्वारा तत्काल रूप से एक लाख रूपये की मदद की गई। बैठक की अध्यक्षता श प्रभुदयाल साहू एवं मार्ग दर्शन महेश सांवरिया ने किया। बैठक ने निर्णय लिया गया की उक्त समस्याओं के निराकरण के संबंध में संघ का शिष्टमंडल कल दिनांक 17 सितंबर को उपायुक्त से मिलेगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse