एबीएन सेंट्रल डेस्क। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री डॉ सुभाष सरकार ने आज इंजीनियर्स-दिवस के अवसर पर रांची स्थित राष्ट्रीय उन्नत विनिर्माण प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईएएमटी) में एम विश्वेश्वरैया की प्रतिमा का अनावरण किया। अपने दो- दिवसीय रांची दौरे पर सरकार ने संस्थान द्वारा आयोजित अंतररष्ट्रीय कार्यशाला ‘रिमेनुफैक्चरिंग कैपेसिटी बिल्डिंग’ का भी उद्घाटन किया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए सरकार ने मेक इन इंडिया के तहत पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर बात करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशाला से रोजगार को बढ़ाने में मदद मिलेगी साथ ही साथ कर्मचारियों के रेट्रेंचमेंट भी कम हो जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक वेस्ट से नयी वस्तुओं के पुनर्निर्माण पर भी काम किया जा रहा है जो कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा। इस अवसर पर राज्य सभा सांसद और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, हटिया क्षेत्र के विधायक नवीन जायसवाल और रांची की मेयर आशा लकड़ा भी मौजूद रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse