एसबीयू में तृतीय राज्य स्तरीय योगासना खेल प्रतियोगिता आयोजित

 

टीम एबीएन, रांची। योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड के द्वारा तृतीय राज्यस्तरीय योगासना खेल प्रतियोगिता 2022-23 का विधिवत शुरूआत सरला बिरला विश्वविद्यालय रांची के बी के बिरला प्रेक्षागृह में मुख्य अतिथि रांची के माननीय सांसद संजय सेठ, विशिष्ट अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक, योगा एंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रो नीलिमा पाठक, योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन आॅफ झारखंड अध्यक्ष संजय सिंह आदि के संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में झारखंड के 21 जिलों के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं, जिनका चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता के द्वारा किया गया है। कार्यक्रम में ट्रेडिशनल आसन, रीदमिक आर्टिस्टिक सिंगल, आर्टिस्टिक ग्रुप आर्टिस्टिक पेयर का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अलग-अलग श्रेणियों में प्रतिभागियों का चुनाव किया जाएगा। जिसमें जूनियर , सब जूनियर, सीनियर बालक बालिकाओं का चुनाव नेशनल के लिए किया जायेगा। कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि सांसद संजय सेठ ने कहा कि योगा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान से भारत का गौरव बढ़ा है। इस वर्ष योग दिवस पर 168 देशों में योगा किया गया जो कि गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से ही शरीर, मन, बुद्धि तथा इंद्रियों पर नियंत्रण संभव है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गोपाल पाठक ने कहा कि योग भारत का विशिष्ट और प्राचीन विधा है। तपस्वियों द्वारा योग साधना किया जाना भारत की परंपरा का अभिन्न अंग रहा है। भारत के महर्षि पतंजलि के द्वारा योग का प्रतिपादन किया गया था। योग केवल एक्सरसाइज नहीं, यह तन, मन और मस्तिष्क के तंदुरुस्ती का कारक है। यह केवल विज्ञान नहीं अपितु जीवनशैली है। उन्होंने योग के विभिन्न थीम यथा:- मानवता के लिए योग, योग फॉर वेलनेस, योग फॉर हेल्थ, योग एट होम आदि की यादें ताजा की। योगासना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के नेशनल सेक्रेटरी डॉ जयदीप आर्य ने वर्चुअल माध्यम से लोकल फॉर वोकल के लिए प्रधानमंत्री के आह्वान को याद दिलाते हुए योग को ओलंपिक में शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने स्वदेशी भावना के साथ योग के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपील की। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि योग सभी खेल के रीढ़ की हड्डी बनेगी और विश्व पटल पर भारत का परचम लहरायेगी। उन्होंने कहा कि आज खेल जगत में सुचितापूर्वक निष्ठा के साथ कार्य हो रहा है तथा योग के क्षेत्र मे भाई भतीजावाद का कोई जगह नहीं है। मौके पर सचिव विपिन पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष अंशु सरकार, छवि बिरमानी, एल आरसैनी, अजय कुमार, प्रवीण कुमार, आशुतोष द्विवेदी, अमित नाथ चरण, डॉ अशोक कुमार अस्थाना, चंद्र शेखर महथा, डॉ नीतू सिंघी, डॉ नम्रता चौहान, डॉ भारद्वाज शुक्ल, प्रो एल जी हनी सिंह, प्रो प्रवीण पाठक, डॉ ए मौर्या, अंजना सिंह, अनुभव अंकित, अमित शर्मा, ऋषि राज जमुआर, रविन्द्र तिवारी, प्रशांत जमुआर, राहुल रंजन, मलय कुमार डे, संतोषी साहू, विकास सिंह, प्रशांत कुमार सिंह, उमेश विश्वकर्मा, चैताली मुखर्जी, पूजा सिंह, डॉ एस के घोषाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उक्त जानकारी सरला बिरला विश्वविद्यालय, रांची के कार्मिक एवं प्रशासनिक प्रबंधक अजय कुमार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse