पतरातू डैम के 4 फाटक खुले, दामोदर-नलकारी में उफान पर प्रशासन अलर्ट

 

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। दो दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के बाद रामगढ़ जिले के पतरातू डैम के दो और फाटकों को खोल दिया गया है। कुल 4 फाटकों से एक लाख क्यूबिक मीटर पानी का डिस्चार्ज हो रहा है। प्रत्येक फाटक से 25- 25 हजार क्यूबिक मीटर प्रति घंटा पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले विगत 12 सितंबर को फाटक नंबर 4 और 6 को तीन-तीन इंच खोला गया था। वहीं, मानसून में इससे पूर्व 23 अगस्त को डैम के दो फाटक को 5-5 इंच खोला गया था। पतरातू डैम के जलस्तर 1330 रेडियस लेवल पहुंचने के बाद पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति ने आज सुबह 10 बजे दो और फाटक को खोल दिया। रामगढ़ उपायुक्त माधवी मिश्रा ने लोगों से दामोदर नदी सहित अन्य जल स्रोतों के आसपास नहीं जाने की अपील है। प्रशासन ने निचले इलाके के लोगों को माइकिंग कर अलर्ट किया है। बता दें कि विगत 12 सितंबर को फाटक नंबर 4 और 6 को तीन-तीन इंच खोला गया था। अभी फाटक नंबर 3, 4, 6 और 7 से 6-6 इंच पानी छोड़ा जा रहा है। चारों फाटक खुलने के बाद दामोदर और नलकारी नदियों में उफान आ गया है। पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति संपदा पदाधिकारी रामकुमार निवारण बताया कि कि इस मानसून में पहली बार डैम का जलस्तर 1330 रेडियस लेवल को पार कर गया है। डैम के जलस्तर को स्थिर रखने के लिए 4 फाटकों से 6-6 इंच पानी का डिस्चार्ज किया जा रहा है। उन्होंने बताा कि प्रत्येक फाटक से 25 हजार क्यूबिक मीटर प्रति घंटा, यानी चारों फाटक से कुल 1 लाख क्यूबिक मीटर प्रति घंटा पानी को डिस्चार्ज किया जा रहा है। डैम के निचले इलाके के लोगों को जल स्रोतों के निकट जाने से रोकने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इसके लिए माइकिंग कराई गई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse