दिलीप कुमार की पुस्तक अप्प दीपो भव का विमोचन

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। पटना लिटरेरी फेस्टिवल द्वारा आयोजित कार्यक्रम रूबरू 3 में बिहार सरकार के उद्योग विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत युवा कवि और मोटिवेशनल स्पीकर दिलीप कुमार की सद्य प्रकाशित पुस्तक अप्प दीपो भव का लोकार्पण बिहार के उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ और बिहार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एए हई ने किया। लोकार्पण के समय मंच पर बिहार लिटरेरी सोसायटी के सचिव खुर्शीद अहमद, बिहार की प्रसिद्ध लोक गायिका डॉ नीतू कुमारी नवगीत और फरहा खान मौजूद रहे। बिहार गीत के रचयिता प्रसिद्ध कवि सत्यनारायण ने स्वास्थ्य कारणों से मंच की जगह अपने स्थान पर रहते हुए ही पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक अप्प दीपो भव के लोकार्पण के समय भारतीय नृत्य कला मंदिर बहुउद्देशीय सांस्कृतिक परिसर में बिहार और देश की अनेक नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। इनमें देश के प्रसिद्ध टीवी पत्रकार और कवि लेखक आलोक श्रीवास्तव, विधायक शकील अहमद खान, डॉ रवि शंकर, फरहत हसन, वरिष्ठ कवयित्री भावना शेखर, प्रसिद्ध गजलकार और एंकर प्रेरणा प्रताप, पटना लिटरेरी सोसायटी के फैजान अहमद, युवा कवि पंकज प्रियम, अविनाश झा, एजाज हुसैन, प्रसिद्ध लेखक डॉ ध्रुव कुमार, कवि अनिकेत, एजाज हुसैन, फहीम अहमद, चंदन द्विवेदी आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में उद्योग मंत्री समीर कुमार महासेठ ने कहा कि दिलीप कुमार साहित्यिक प्रतिभा संपन्न अधिकारी हैं और अपनी लेखनी के माध्यम से लगातार समाज को रोशनी प्रदान करते रहते हैं। लेखक दिलीप कुमार ने कहा कि पुस्तक अप्प दीपो भव कोरोना का हाल में लिखी गई। जब चारों तरफ निराशा का भाव था और नकारात्मक खबरों से हम परेशान होने लगे थे। ऐसे में जो अच्छे विचार उनके मन में आए उसे उन्होंने कलमबद्ध किया। वहीं विचार अब अप्प दीपो भव के माध्यम से पाठकों के हवाले है। कार्यक्रम में पटना लिटरेरी फेस्टिवल की ओर से खुर्शीद अहमद और फरहा खान ने लेखक दिलीप कुमार को स्मृति चिह्न प्रदान किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse