टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 14 सितंबर को हिन्दी दिवस पर बीआईटी लालपुर सेंटर के राष्ट्रीयसेवा योजना (NSS) ने हिन्दी वाद विवाद, कविता, और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें ऊर्जावान प्रतिभागियों ने अपनी हिन्दी के प्रति अपनी पकड़ का लोहा निर्देशिका डॉ श्रीमती वंदना भट्टाचार्य के समक्ष प्रस्तुत किया। अपने उद्बोधन में डॉ भट्टाचार्य ने हिन्दी और उसकी मीठी वाणी पर प्रकाश डाला। डॉ प्रदीप मुंडा ने हिन्दी और समस्त बोलियों की अपनी उपयोगिता पर बोलते हुए हिन्दी के इतिहास और भविष्य पर उनकी विस्तार पर परिचर्चा पर बात कही। डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव भाषा और बोली पर अपना विचारों को साझा किया।डॉ संदीप नाथ सहदेव, डॉ संजय कुमार, डॉ शीबा मित्रा, खालिद असरफ, दीपक मिश्रा, डॉ अमृता प्रियम ने भी हिन्दी के प्रति अपने विचार प्रकट किये। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के प्रस्तुति से हिंदी के प्रति जागरूक करने का संदेश भी दिया। मौके पर पूजा, सिमरन, निष्ठा रानी, आयुषी, आदित्य वंश, फरहान अख्तर, अरुणिमा, हर्षित राहुल सहित NSS के ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी राणा मिश्रा ने दी। प्रतियोगिता के विजेता प्रथम स्थान स्नेहा सिंह, दूसरा आदित्य वंश को मिला।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse