भ्रष्टाचार पर चोट... आयुष्मान योजना में हेराफरी का आरोपी संजीवनी अस्पताल सील

 

टीम एबीएन, लोहरदगा/रांची। लोहरदगा कोर्ट रोड में संचालित संजीवनी अस्पताल और मां यशोदा अस्पताल पर बड़ी कार्रवाई हुई है। सदर अस्पताल के डीएस डॉ डीएन सिंह, डॉ संजय कुमार, फूड सेफ्टी राजा कुमार और दंडाधिकारी सनी कुमार दास के नेतृत्व में जांच करने आई टीम ने अस्पताल को सील किया। सबसे पहले टीम संजीवनी अस्पताल पहुंची और इसकी जांच कर इसे सील कर दिया। उसके बाद संजीवनी अस्पताल के संचालक संजीव रेड्डी के दूसरे अस्पताल मां यशोदा पहुंची तो पता चला कि अस्पताल का नाम बदलने के लिए आवेदन दे दिया गया है। जांच करने गई टीम ने अस्पताल को जांच कर सील कर दिया है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल और मां यशोदा अस्पताल को शील कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कई निजी अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मची है। सूत्रों की मानें तो लोहरदगा के आधा दर्जन अस्पतालों पर जांच चल रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम आयुष्मान योजना में गड़बड़ी मामले में पूर्व के डीएस डॉ एस एन चौधरी ने जांच कर रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी थी। लोहरदगा में आयुष्मान योजना में इलाज कर करोड़ों की हेराफेरी करने के मामले में देर सवेर ही सही कार्रवाई शुरू हो गई है। बताया जाता है कि आयुष्मान योजना के मरीजों के इलाज और रिपोर्ट में हुई गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई शुरू हुई थी। वहीं आज देर शाम जब जांच टीम पहुंची तो दोनों अस्पताल से मरीज और अस्पताल के सारे कागजात प्रबंधक के द्वारा पहले ही निकाला जा चुका था। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संजीवनी अस्पताल और मां यशोदा अस्पताल को शील कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। लोहरदगा में स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से कई निजी अस्पताल के संचालकों में हड़कंप मची है। सूत्रों की माने तो लोहरदगा के आधा दर्जन अस्पतालों पर जांच चल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse