पलामू डीसी ने 30 मिनट में स्वीकृत कराया दिव्यांगता पेंशन, बच्ची को सरकारी गाड़ी से भेजवाया घर

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। उपायुक्त आंजनेयुलू दोड्डे ने मंगलवार को अपने कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया।इससे पूर्व उन्होंने कार्यालय कक्ष के बाहर मिलने आये फरियादियों से मुलाकात की। इस दौरान उपायुक्त स्वयं फरियादियों संग जमीन पर बैठकर उनके समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान पांडु के तीसीबार से आये चन्द्र प्रकाश चंद्रवंशी ने उपायुक्त को बताया कि उनकी 11 वर्षीय बेटी गीतांजलि जो पैरों से दिव्यांग है का उसका आज तक दिव्यांगता पेंशन नहीं बना है इस पर उपायुक्त ने त्वरित रूप से संज्ञान लेते हुए सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक पीयूष को दिव्यांगता पेंशन स्वीकृत करने हेतु निर्देशित किया जिसके पश्चात ऑन स्पॉट गीतांजलि का पेंशन स्वीकृत कर दिया गया इसके अलावे डीसी ने मानवता का परिचय देते हुए उक्त बच्ची को सरकारी गाड़ी से उसके घर के लिये रवाना किया। कई मामलों में शिकायतकर्ता व संबंधित पदाधिकारी को आमने-सामने बुलाकर हुआ विभिन्न समस्याओं का समाधान : आज के जनता दरबार में हुसैनाबाद से आये जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने एसबीआई के पथरा शाखा प्रबंधक के द्वारा ऋण देने के बदले तीस हजार घूस लेने एवं मानसिक प्रताड़ना करने के संबंध में शिकायत किया। इस पर उपायुक्त ने त्वरित एक्शन लेते हुए एसबीआई के मुख्य प्रबंधक को बुलाकर मामले की जांच करने की बात कही। इसी तरह उन्होंने कई अन्य मामलों में शिकायतकर्ता व संबंधित पदाधिकारी को आमने-सामने लाकर उक्त मामले को निष्पादित किया। इसी तरह धान अधिप्राप्ति के अन्य मामले में चैनपुर से आये अमरजीत प्रसाद उपायुक्त ने सहकारिता व जिला आपूर्ति पदाधिकारी को फोन कर उक्त किसान को भुगतान करने हेतु निर्देशित किया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse