रावा रांची के पंच-दिवसीय कार्यशाला के चौथे दिन बतायी गयी मराठी लोकनृत्य की बारीकियां

 

टीम एबीएन, रांची। आनंद मार्ग की इकाई ‘रावा’ रिनासा आर्टिस्ट राइटर एसोसिएशन रांची के तत्वधान में अभिनय, नृत्य, गायन, नृत्य योग आधारित आॅडिशन का वर्कशॉप मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला अप्पर बाजार रांची 10 से 14 सितंबर तक कार्यशाला आज चौथे दिन भी जारी है। जिसमें मुंबई से डॉ दीपक थोंबरे, बीआईटी मेसरा एचओडी मृणाल पाठक के तत्वावधान में यह कार्यक्रम जारी है। जिसमें दीपक थोम्बरे ने मराठी लोक नृत्य के साथ नृत्य के विभिन्न बारीकियों को बताया देश के कोने कोने से आये बच्चों को सिखाया, वहीं मृणाल पाठक जी ने गायन जे बारीकियों को आज भी बताया। आनन्द मार्ग प्रचारक संघ के रावा के दिल्ली सेक्टर के सेक्रेटरी आचार्य प्राणवेशानंद अवधूत ने बच्चों के बीच योग के मर्म को रखा उन्होंने जीवन को सफल बनाने के प्राचीनतम विधि योग को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए मार्गदर्शन किया उन्होंने योग के प्रक्रिया को बहुत ही सहज ढंग से बच्चों के बीच में साझा किया और किस तरीके से प्रतिदिन योग करके स्वस्थ रहें उसके लिए प्रशिक्षण भी दिया। जिसमें पलामू मेदिनीनगर, रांची, बनारस, पटना, हजारीबाग कोलकाता बेंगलुरु से आए चयनित प्रतिभागी का विधिवत वर्कशॉप जारी है। मृणाल सर ने गायन में प्रभात संगीत घराना के बहुमूल्य रत्नों से सुसज्जित रागों पर आधारित भजन/बंदिशों को सिखाया। साथ ही साथ अभिनय की बारीकियों को भी बताया। कार्यक्रम के चौथे दिन में लय टीम द्वारा सांस्कृतिक संध्या में गायन, नृत्य, नृत्य नाटिका, अभिनय की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई जिसमें सुरश्री, अनामिका, जान्ह्वी मनन, उत्कर्ष, अथर्व, ने बहुत ही सुंदर कला का परिचय दिया। चयनित प्रतिभागी मुंबई वर्कशॉप के लिए चुने जाएंगे इसके बाद आनंदनगर, पुरुलिया बंगाल में होने वाले फाइनल शो में विनर रावा आईकॉन इंटरनेशनल 2022 का चुनाव किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए कोआॅर्डिनेटर प्रज्जवल देव, प्रखर देव, चंदन देव, सुरश्री, शिवानी, सत्यम, आदि का सहयोग सराहनीय रहा। वर्कशॉप के स्पोंसर्स देलफिक कौंसिल आॅफ झारखंड, वेंचर, फिदेल इंटरप्राइजेज, ब्रांड्स आउटलेट्, विविद आर्ट्स, कर्मयोग इंडिया फाउंडेशन, डीकेई रहे और को-स्पोंसर्स सर्वे संतु निरामय:, भास्कर अल्ट्रा साउंड क्लिनिक, रेडियो खाँची, मारवाड़ी ब्राह्मण धर्मशाला, मां अन्नपूर्णा स्वीट्स, पटना विश्वविद्यालय, तस्वीर, स्कोपा, एम के, रेडियो आॅरेंज, डॉ प्रतीक चट्टोपाध्याय सहयोग रहा। उक्त जानकारी रावा वर्कशॉप के मीडिया प्रभारी चंदन देव ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse