टीम एबीएन, भंडरा। झारखंड राज्य फसल राहत योजना के सभी पंजीकृत लाभुकों को 15 सितंबर तक ईकेवाईसी कराने का निर्देश सीओ दिनेश प्रसाद गुप्ता ने दिया है। उन्होंने बताया कि पंजीकृत कृषक अपना ईकेवाईसी उक्त तिथि तक निश्चित रूप से करवा लें, अन्यथा योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा। उन्होंने बताया कि दस सितंबर से सभी प्रज्ञा केंद्रों को मिशन मोड में उक्त कार्य के लिये लगाया गया है। बैठक के माध्यम से सभी कर्मचारी, कृषि विभाग के सभी कर्मियों, सहकारिता विभाग के कर्मियों और प्रज्ञा केन्द्र संचालकों को समन्वय स्थापित करते हुए इसकी जानकारी दी गई। यह कार्य निःशुल्क होगा। साथ ही यह भी बताया गया कि कृषकों के सुविधा के लिये सभी पंचायतों में कैम्प लगा कर ईकेवाईसी और कागजात जमा कराने का कार्य किया जा रहा है। योजना में पंजीयन के साथ ईकेवाईसी भी आवश्यक है। इसमें सभी जनप्रतिनिधियों व बुद्धिजीवियों का सहयोग जरूरी है। ताकि कृषकों को इसका लाभ मिल सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse