टीम एबीएन, रांची। रांची। 9 सितंबर 22 को खेलगांव स्थित मेगा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मुख्य स्टेडियम में मीडिया कप फुटबॉल टूर्नामेंट 2022 का हुआ, जो 17 सितंबर की देर शाम दूधिया रौशनी में संपन्न होगा। मौके पर मुख्य अतिथि पेयजल मंत्री सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व फुटबॉल किक लगाकर मैच का शुभारंभ किया। उद्घाटन मैच का मुकाबला टीम गंगा व टीम दामोदर के बीच खेला गया। जिसमे गंगा को प्रमोद कुमार सिंह ने गोल दाग बढ़त दिलाई। मध्यांतर के बाद 27वें मिनट में आसिफ नईम के गोल दाग मैच 1-1 की बराबरी पर ही समाप्त हो गया। एथलेटिक्स प्रैक्टिस ग्राउंड में खेले गये एक अन्य मुकाबले में टीम अजय ने टीम अमानत को 2-1 से हराया। मैच के 13वें मिनट में टीम अमानत के नूतन तिर्की ने गोल दाग बढ़त दिलायी, लेकिन टीम अजय ने पलटवार करते हुए 20वें मिनट में राकेश कुमार के गोल से मुकाबला बराबरी पर ला खड़ा किया। मैच के 30वें मिनट में उद्यम ने निर्णायक गोल दाग टीम को जीत दिलाई। मुख्य स्टेडियम में खेले गये दूसरे मुकाबले में टीम मयूराक्षी की ओर से अभिषेक सिन्हा ने 7वें मिनट में एक गोल और आनंद मोहन ने 25वें मिनट में गोल दाग कर टीम शंख को 2-0 हरा दिया। दूसरे मुकाबले में टीम भैरवी के सुमित कुमार ने 11वें मिनट में गोल दाग टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 15वें मिनट में स्वर्णरेखा के रणजीत ने गोल दागा और इसी स्कोर पर मुकाबला बराबर का रहा। विजेता टीम को 21हजार का पुरस्कार : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सह झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि द रांची प्रेस क्लब द्वारा समय-समय पर आयोजित होनेवाली खेल प्रतियोगिताओं के बारे में सुना था। आज देखने को भी मिला। नाट्यमंचन भी हुआ और ये सब होना चाहिए। मंत्री ने घोषणा की है कि विजयी टीम को वे अपनी ओर से 21 हजार और उप विजेता को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देंगे। मैन ऑफ द मैच- गंगा बनाम दामोदर : प्रमोद कुमार सिंह, मयूराक्षी बनाम शंख : अभिषेक सिन्हा, अजय बनाम अमानत : अरविंद प्रताप, स्वर्णरेखा बनाम भैरवी : रणजीत कुमार। मैन ऑफ द मैच का चयन रेफरी और लाइंस मैन की टीम ने किया। जिनमें सूरज कच्छप, मो फरीद, नवीर नायक, सोमरा टोप्पो, अर्जुन उरांव, सुरेश मुंडा, संजू खलखो, अजिताभ शामिल थे। सोमवार का मुकाबला : गंगा बनाम स्वर्णरेखा मैदान 1 सुबह 8 बजे, अमानत बनाम मयूराक्षी मैदान 2 सुबह 8 बजे, अजय बनाम शंख मैदान 1 सुबह 9 बजे, दामोदर बनाम भैरवी मैदान 2 सुबह 9 बजे, मीडिया कप फुटबाल को सफल बनाने में द रांची प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव जावेद अख्तर, उपाध्यक्ष पिंटू दुबे, सह सचिव अभिषेक सिन्हा, कोषाध्यक्ष सुशील सिंह मंटू, कार्यकारिणी सदस्य रूपम, मानिक बोस, दीपक जायसवाल, धर्मेंद्रगिरी, किसलय सानू झा, संजय रंजन, परवेज कुरेशी, राकेश कुमार, सुनील गुप्ता, राज वर्मा समेत ऑफिस स्टाफ जुटे रहे। मैच का कॉमेंट्री कमलेश बिट्टू मिश्रा ने किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse