टीम एबीएन, रांची। आज आईआईटी जेईई एडवांस्ड परीक्षा- 2022 का परिणाम आते ही एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग परिवार खुशी से झूम उठा। इस महत्त्वपूर्ण परीक्षा में विद्यालय के अश्विन कुमार, अदिति सिंह, आयुष राज तथा अमित कुमार सिंह ने सफलता के परचम लहराये। ये चारों विद्यार्थी अब देश के लब्धप्रतिष्ठित संस्थानों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करके सुयोग्य इंजीनियर बन पायेंगे। कक्षा बारहवीं के बाद इंजीनियर बनने की इच्छा रखनेवाला हर विद्यार्थी इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने का ख्वाब देखता है, जिसे इन विद्यार्थियों ने सच करके अपने परिवार के साथ-साथ विद्यालय का भी मान बढ़ाया। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने उन्हें बधाई तथा शुभकामना दी।उन्होंने इन विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए कहा कि ये चारों विद्यार्थी अर्जुन की तरह अपने लक्ष्य को सुनिश्चित कर चुके थे और एकाग्रता से उस लक्ष्य को साधने का प्रयत्न कर रहे थे। उन्होंने इस बात को साबित किया कि दृढ़ निश्चय एवं सतत परिश्रम के परिणाम सुखद होते हैं। ये विद्यार्थी जहां भी रहेंगे। अपने परिश्रम से देश को उन्नति के पथ पर अग्रसर करेंगे। स्वर्णिम भविष्य गठन करेंगे। प्राचार्य ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके परिवार को भी बधाई दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse