12 को कृषि मंत्री के आवास का घेराव और 13 से बेमियादी हड़ताल करेंगे आत्मा के संविदाकर्मी

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड आत्मा कार्मिक संघ, रांची ने झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। आत्मा कर्मियों ने अपनी योग्यता और अनुभव के आधार पर विभाग के रिक्त अथवा समकक्ष पदों पर नियुक्तियां अथवा समायोजन को लेकर सभी वरीय पदाधिकारी व झारखंड सरकार को अपनी मांग पत्र सौंप चुका है। जिसपर अभी तक उनके प्रति कोई विचार नहीं किये जाने से उनमें आक्रोश है। इससे क्षुब्ध संविदाकर्मी अब आंदोलन की रणनीति बना चुके हैं। जिसके तहत अनिश्चितकालीन धरना और हड़ताल किया जायेगा। संघ के प्रदेश संयोजक सुधीर कुमार ने बताया कि 3 सितंबर को काला बिल्ला लगाकर कृषि कार्यालय में विरोध प्रदर्शन, 5 को कलमबंद हड़ताल और 7 को सभी जिला कृषि कार्यालय के परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया था। इसके बावजूद कोई सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं हुआ। प्रदेश अध्यक्ष मोतीलाल रजक ने बताया कि अब 12 सितंबर को कृषि मंत्री झारखंड के आवास पर धरना प्रदर्शन और 13 सितंबर से मांगें पूरी होने तक जाकिर हुसैन पार्क राजभवन के समीप अनिश्चितकालीन धरना हड़ताल किया जायेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse