टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज बदल रहा है। राज्य के कई हिस्सों में 10 सितंबर को बारिश की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 11 से 13 सितंबर तक भारी बारिश के आसार बने हुए है, जिसके कारण मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण राजधानी रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में इसका असर दिखाई देगा। वहीं, राज्य में 11 सितंबर को दक्षिण पूर्वी, कोल्हान और संथाल के इलाकों में साथ ही उत्तर पूर्वी कोयांचल के कई इलाकों में भारी बारिश और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा 12 सितंबर के दिन राज्य के उत्तरी छोटानागपुर और राजधानी रांची के आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। 12 सितंबर के दिन राज्य के उत्तरी हिस्सों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 14 और 15 सितंबर को लेकर भी अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार इन दोनों दिन राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। पिछले कई दिनों से राज्य में बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके अलावा किसानों को भी धान की खेती के लिए राहत मिली है। इस बार राज्य में सामान्य से कम बारिश होने के कारण कई इलाकों में सूखे के हालात पैदा हो गये थे। हालांकि बीते दिनों बारिश ने सभी को बहुत राहत दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse