टीम एबीएन, जामताड़ा/रांची। झारखंड में जामताड़ा जिले की साइबर पुलिस ने गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव से दस साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बताया कि जिले के करमाटांड़ थाना अंतर्गत तारा बहाल, रिगो चिंगो और हेड कर्माटांड़ में पुलिस ने छापामारी कर इन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी लगातार साइबर अपराध की घटना को अंजाम दे रहे थे। सभी अपराधी एटीएम बंद होने, बिजली बिल भुगतान करने और विभिन्न तरह के ऐप मोबाइल पर डाउनलोड करने के नाम पर लोगों से साबर ठगी करते थे। स्वर्गियारी ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 94000 नगद 18 मोबाइल और 47 सिम बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो मोटरसाइकिल भी बरामद करने में सफलता पाई है। छापेमारी के दौरान 10 शातिर अपराधी मौके से फरार हो गए पुलिस उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार सभी अपराधियों को मेडिकल कराने के पश्चात न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse