टीम एबीएन, कोडरमा। बैंक आॅफ इंडिया के 117वॉ स्थापना दिवस को लेकर मंगलवार की संध्या झुमरी तिलैया के बाईपास रोड स्थित शिववाटिका में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 5 सेवानिवृत अधिकारियों और कर्मचारियों को शॉल व बैंक का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसमें सरबजीत कुमार, भुवनेश्वर मोदी, कालीचरण दास, पीएन तिवारी, अवनींद्र कुमार सिंह के नाम शामिल हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन बीओआई के हजारीबाग अंचल के उप महाप्रबंधक राजेश सिंह, जिला अग्रणी प्रबंधक महेश प्रसाद, एरिया मैनेजर विमलकांत झा, आरसीटी के निदेशक अमरदीप केसरी एवं खुदरा व्यवसाय केन्द्र के मुख्य प्रबंधक अहमद जमाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रजल्लित कर किया। मौके पर उप महाप्रंबंधक राजेश सिंह ने कहा कि बैक जमा निकासी के अलावा सामाजिक गतिविधियों में भी हिस्सा लेती है। 7 सितम्बर को 117 स्थापना दिवस पर बैकों को सजाने के साथ-साथ विविधि कार्यक्रम ग्राहकों के लिए आयोजित किये जायेगे। स्थापना दिवस के पूर्व संध्या पर कोडरमा जिले में सेवानिवृत कर्मियों का सम्मान एवं अधिकारियों व कर्मियों के परिजनों के लिए आयोजित कार्यक्रम मिल का पत्थर साबित होगा। बैंककर्मी अपने परिवार के साथ साल भर में कम ही मौका मिलता है कि वे एक साथ सभी बैंककर्मियों के परिजनों के साथ आनन्द उठा सके। इस तरह का आयोजन के लिए कोडरमा बीओआई परिवार बधाई के पात्र हैं। उप महाप्रबंधक राजेश सिंह ने कहा कि हजारीबाग अंचल के अंतर्गत हजारीबाग रामगढ़ व कोडरमा और चतरा में 94 शाखाएं कार्यरत हैं। साथ ही कोडरमा और चतरा में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोडने का कार्य भी किया जा रहा है। एलडीएम महेश प्रसाद ने बैंक के विभिन्न उत्पादको के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एरिया मैनेजर विमलकांत झा ने कहा कि बीओआई अभी भी ग्राहकों के बीच खाशकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोकप्रिय है। वहीं आरएसईटीआई के निर्देशक अमरदीप केशरी ने विभिन्न तरह के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का मंच संचालन इंदिरा सिंह ने तथा धन्यवाद ज्ञापन एरिया मैनेजर विमलकांत झा ने किया। मौके पर नटखट प्ले स्कूल के बच्चों ने कन्या भ्रूण हत्या पर आधारित नाटक जी लेने दो जी लेने दो प्रस्तुत कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इसमें अनन्या सिंह एवं टीम की प्रस्तुति को सराहा गया वहीं पर आधारित भस्मासुर नाटक में प्रीति कुमारी और राधा कृष्ण और राधा कृष्ण और साक्षी सिंह ने प्रस्तुति दी। किंग डांस एकेडमी के मिथिलेश की देखरेख में बच्चों ने प्रस्तुति दी वहीं आकाश सेवा केंद्र के आकाश सेठ के बच्चों ने एक से एक बढ़कर एक योगा योगा स्टिक योगा किया। बैंककर्मियों का कार्यक्रम के जरिये मन मोह लिया। इस अवसर पर झुमरी तिलैया शाखा प्रबंधक राकेश आजाद, नरेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, शिवशंकर वर्णवाल, रामाराई मार्डी, संतोष कुमार आन्न्द कुमार , प्रभाकर कुमार, कौलेश्वर कुमार, धर्मवीर कुमार,बिरजू राम, अजित कुमार चौरसिया, अभिषेक कुमार, शंभु कुमार, पवन कुमार, निवास कुमार, अजय कुमार, शिव कुमार, हितेश कुमार, आनन्द कुमार, आकांश कुमार उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse