गुड न्यूज... काॅमेडियन राजू श्रीवास्तव के शरीर में बढ़ी हरकत

 

एबीएन डेस्क। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की अच्छी सेहत को लेकर फैंस लगातार दुआएं कर रहे हैं। हर कोई यही चाहता है कि राजू जल्दी से ठीक हो जायें। वहीं अब राजू की सेहत को लेकर एक ऐसी खबर आई है जिसे सुन आप सब झूमने लग जायेंगे। खबर है कि राजू श्रीवास्तव की सेहत में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है। वह पत्नी का हाथ थाम बात करने की कोशिश कर रहे हैं। जी हां,आपने ठीक पढ़ा।इस बात की जानकारी कॉमेडियन के मुख्य सलाहकार अजीत सक्सेना ने दी। अजीत सक्सेना ने कहा-राजू भैया की हालत अब पहले से बेहतर है। उनके हाथ पैर हिलने लगे हैं। इतना ही नहीं, राजू भैया ने आंख खोलकर अपनी पत्नी शिखा श्रीवास्तव को देखा। उन्होंने भाभी (राजू की पत्नी) का हाथ छुआ और उन्हें दिलासा देते हुए यह कहने की कोशिश की कि वह जल्द ठीक हो जायेंगे। अजीत सक्सेना ने आगे बताया कि पूर्व सांसद विनय कटियार ने भी उनसे राजू की सेहत से जुड़ी पूरी जानकारी ली है। उन्होंने बताया कि राजू की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। अब लगता है कि राजू भैया जल्द ठीक होकर हमारे बीच फिर से हंसते-खिलखिलाते नजर आयेंगे। बीते दिन ही खबर आई थी कि बुखार के उतरने के बाद डॉक्टर्स ने बच्चों को राजू से मिलने की अनुमति दे दी है। परमीशन मिलते ही बेटी अंतरा, आईसीयू में राजू से मिलने पहुंची। उन्होंने पिता को देखते हुए कहा- पापा आंखें खोलो, कब तक यहां लेटे रहोगे। बेटी के यह बोल सुन, राजू की आंखों में हरकत हुई। हालांकि, डॉक्टर्स ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया है। खैर राजू की सेहत में आये इस सुधार को देख ये कहना गलत नहीं होगा कि फैंस की दुआएं रंग भी ला रही हैं। फैंस को अब उस पल का इंतजार है जब उनके फेवरेट गजोधर भैया पूरी तरह से ठीक होकर अपने फैंस के बीच आ जायें। गौरतलब है कि राजू श्रीवास्तव 10 अगस्त से एम्स में भर्ती हैं। वे होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज करते हुए उन्हें चेस्ट में दर्द हुआ था और वह बेहोश हो गये। राजू तभी से दिल्ली के एम्स में डॉक्टर्स की कड़ी निगरानी में हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse