रांची : डायन बिसाही में तीन की हत्या, 2 शव मिले, गांव छोड़ भागे लोग

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची में अंधविश्वास में खूनी खेल को अंजाम दिया गया है। रांची के सोनाहातू में डायन बिसाही के आरोप में तीन महिला की हत्या करने की सूचना है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं का शव बरामद किया है। तीसरी महिला के शव को खोजने में पुलिस जुटी हुई है। तीनों महिलाएं एक साथ लापता हुई थी। जानकारी के मुताबिक एकलव्य विद्यालय तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी रामसकल सिंह मुंडा के 18 वर्षीय पुत्र राजकिशोर सिंह मुंडा की सांप काटने मौत हो गयी। इस घटना पर ग्रामीणों ने ओझा को गांव बुलाया। ओझा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखते हुए घटना के पीछे डायन बिसाही का बात कही। साथ ही कहा कि जिस घर में डायन है, उसी घर में एक दिन के अंदर घटना की संभावना है। ओझा के कहने के अनुसार दूसरे दिन उसी ंगांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र ललित सिंह मुंडा को भी सांप ने काट लिया। जिसे इलाज के माध्यम से बचाया गया। इस घटना के बाद ओझा के अंधविश्वास पर विश्वास जताते हुए ग्रामीणों ने बैठक कर अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) पर डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए डायन होने की बात कबूलने को कहा। इस दौरान राईलू देवी ने दो वृद्ध महिला ढोली देवी और आलोमनी देवी का भी नाम बता दिया। इसके बाद तीनों महिला को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दी गयी। घटना के बाद गांव के सभी पुरुष भाग गये हैं। फिलहाल गांव में महिलाएं ही हैं, जो पुलिस को घटना के विषय में बताने से इनकार कर रही हैं। मृतका राईलू देवी के ससुराल वालों की निशानदेही पर पति अभिमन्यु सिंह मुंडा एवं गांव के मुचीराम सिंह मुंडा को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ करते हुए दो महिला राईलू देवी एवं ढोली देवी का शव पहाड़ से बरामद किया। जबकि आलोमनी देवी का शव अब तक नहीं मिल पाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse