एसआर डीएवी पुंदाग में गोविंद स्वरूप गुरुओं का हुआ सम्मान

 

टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल पुंदाग में धूमधाम से शिक्षक दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत की महान विभूति, महान शिक्षाविद्,स्वतंत्र भारत के पहले उप राष्ट्रपति तथा दूसरे राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया। तत्पश्चात विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में सर्वप्रथम कक्षा पंचम की छात्राओं ने गुरु वंदना करते हुए शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत किये। वहीं कक्षा षष्ठ से एकादश तक के विद्यार्थियों ने रामचरित मानस से गुरु वंदना का पाठ किया। कक्षा षष्ठ से अष्टम तक की छात्राओं ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत करके सबको भाव विभोर कर दिया। पंचम कक्षा की वान्या दुबे ने भी नृत्य के माध्यम से अपने गुरुओं की वंदना की। सभी कार्यक्रम विद्यार्थियों ने ही अपने शिक्षकों के लिए तैयार किए थे। प्राचार्य संजय कुमार मिश्रा ने विद्यार्थियों के सार्थक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि भारत में गुरु - शिष्य की परंपरा बहुत पुरानी है।उन्होंने संत कबीर के पद धरती सब कागद करूं,लेखनी सब वन राई, सात समंदर मसि करूं, गुरु गुण लिखी न जाई। के माध्यम से गुरु के महत्त्व को प्रतिपादित करते हुए विद्यार्थियों को अपने गुरुओं का आदर करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षक उस दीपक के समान है, जो स्वयं जलकर अपने विद्यार्थियों का जीवन प्रकाशित करता है। अध्यापन करना आसान काम नहीं है। इसके लिए धैर्य, त्याग और समर्पण की आवश्यकता है। अत: अपने शिक्षकों को पर्याप्त आदर और सम्मान देना चाहिए। इस समारोह में सभी विद्यार्थी, शिक्षक तथा शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। मंच संचालन कक्षा द्वादश की कुमारी आर्ची तथा जयादित्य ने किया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse