टीम एबीएन, कोडरमा। शिक्षक दिवस पर सेके्रड हार्ट स्कूल में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कवि हृदय चिकित्सक डॉ मजहर खान मौजूद थे। मुख्य अतिथि डॉ मजहर खान, सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार, डिप्टी डायरेक्टर विनोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद कुमार शर्मा, कोआॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, आशुतोष गौतम, सुभय कुमार ने सर्वपल्ली डॉक्टर राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद बारी-बारी से शिक्षकों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इसके बाद विद्यालय के निदेशक प्रमोद कुमार और एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा ने बुके देकर उनका स्वागत किया। इसके बाद शुरू हुआ बाल कविताओं का दौर जो देर तक चलता रहा। बच्चों ने स्वरचित कविताओं ने जहां गुरु की महिमा का बखान किया वहीं समाज, पर्यावरण, जल संरक्षण समेत अन्य विषयों पर कविता सुनाकर कई संदेश भी दिए। मुख्य अतिथि डॉ मजहर खान ने भारत मां और मेरी मां कविता सुना कर समा बांधी। इनकी कविता से पूरा आॅडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। कार्यक्रम का संचालन कौशांबी मालवा, जानवी ओझा, सानिया होदा, घटिका जैन, सोनाली सुमन और शालू शाह ने संयुक्त रूप से किया। संचालकों को शिक्षिका पायल सिंह कोआॅर्डिनेट कर रही थी। सेक्रेड हार्ट स्कूल के डायरेक्टर प्रमोद कुमार ने कार्यक्रम की सराहना की और विद्यालय को सफलता के ऊंचे शिखर तक पहुंचाने के लिए भावी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों का मार्गदर्शन भी किया। कविता सुनाने वाले बच्चों में सौम्या कुमारी, सृष्टि मिश्रा, शैलवी सिंह, ऋषिका रानी, आनंदिता कुमारी, शिल्पी कुमारी, दिव्यानी सिंह, आयुषी कुमारी, आभास जेठवा, जिया कुमारी, अंशिका कुमारी और प्रिया श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। बच्चों ने शिक्षकों के लिए ग्रीटिंग कार्ड, गणेश की छोटी मूर्ति और शिक्षकों की तस्वीर भी बनाए थे जिन्हें मंच पर बारी-बारी से बुलाकर निदेशक प्रमोद कुमार, एकेडमिक डायरेक्टर प्रमोद शर्मा और प्राचार्य नवीन कुमार ने दिया। शिक्षकों के द्वारा भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। धन्यवाद ज्ञापन एकेडमिक को-आॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार ने किया। पूरे आयोजन को सफल बनाने में को-आॅर्डिनेटर प्रवीण कुमार, आशुतोष कुमार, सुभय कुमार, दीपक सर्राफ, सीमा जैन के अलावा सभी शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों का योगदान रहा।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse