नटराज योग संस्थान में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

 

टीम एबीएन, रांची। नटराज योग संस्थान के विद्यार्थियों एवं संस्था के सदस्यों ने मिलकर शिक्षक दिवस मनाया, संस्थापक आर्य प्रहलाद भगत ने सभी को बधाई देते हुए शिक्षक के महत्व को बताया। शिक्षक की हमारे समाज मे महत्व पूर्ण भूमिका है इस लिए सम्मान देने के लिए हम प्रत्येक वर्ष 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाते हैं। यह तारीख इसलिए चुनी गई क्योंकि इस दिन हमारे भारत के दूसरे राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्म वर्ष 1888 में हुआ था तथा ये देश के प्रख्यात शिक्षाविद, दार्शनिक, भारतीय संस्कृति के संवाहक होने के साथ देश के प्रथम उपराष्ट्रपति भी थे। वास्तव में शिक्षक वह व्यक्ति होता है जो हमे जीवन मे आने वाली चुनौतियों के प्रति बौद्धिक, शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करता जाता है और हमारी क्षमताओं का परिचय हमसे कराता है और हमे हमारे लक्ष्यों के प्रति एकाग्रचित्त करता है और मार्गदर्शन देता है। परंतु आज समाज मे गिरते शिक्षा के स्तर के कारण शिक्षक की भूमिका मात्र पढ़ाने तक ही सीमित हो गयी है और आज के विद्यार्थी भी अपने शिक्षकों का सम्मान करना भूल गये हैं। इन सभी का सम्मिलित परिणाम यह हुआ है कि आज समाज मे नैतिकता का पतन हो रहा है, लोगों में चारित्रिक गुणों का अभाव पाया जा रहा है और समाज विघटित होने लगा है और सामाजिक नियंत्रण समाप्त होने लगा है। अत: हमे यह समझना होगा कि केवल पढ़ाना ही शिक्षा देना नही होता बल्कि विद्यार्थी का सम्पूर्ण विकास करना भी एक आदर्श शिक्षक का कर्तव्य होता है क्योंकि एक शिक्षक के हाथ मे ही सम्पूर्ण देश के भविष्य को सुनहरा बनाने का कार्य होता है। मौके पर योग शिक्षक शंकर राणा, पवन झा उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse