झारखण्ड सरकार का विश्वास प्रस्ताव : सत्ता पक्ष ने 47-0 से किया विपक्ष को चित्त

 

टीम एबीएन, रांची। सदन में हेमंत सरकार ने विश्वास मत प्राप्त कर लिया है। प्रस्ताव के पक्ष में 47, विपक्ष में 0 मत प्राप्त हुए। सदन की कार्यवाही अगले सत्र तक के लिए स्थगित। सदन में मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू, विपक्ष का वॉक आउट सदन में वोटिंग शुरू, स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने की घोषणा। मत विभाजन की घंटी बजी। सदन में मत विभाजन की प्रक्रिया शुरू, सदन से विपक्ष का वॉक आउट मुख्यमंत्री का संबोधन कहा- सुखाड़ पर सरकार गंभीर है मुख्यमंत्री का संबोधन, सुखाड़ पर सरकार गंभीर है, बहुत जल्द सुखाड़ पर एक बेहतर कार्य योजना लाने की तैयारी में सरकार है। इस पत्र के माध्यम से यह दिखाना चाहते हैं कि चोरी डकैती करने से काम नहीं चलेगा, विपक्ष खरीद-फरोख्त, यह वह लोग हैं जो मुंह में राम बगल में छुरी जैसे हैं। राज्यपाल को भी यही स्थिति स्पष्ट करना चाहिए कि राज्य के मुख्यमंत्री पर क्या आरोप लगे हैं और इसमें क्या फैसला हुआ है। विपक्ष को लड़ना है तो पीठ पीछे नहीं लड़े बल्कि सामने आकर लड़ाई लड़े।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse