आईएएस जीशान कमर बने झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष, रजनीस महासचिव और बबलू कोषाध्यक्ष

 

टीम एबीएन, रांची। रांची के मोराबादी स्थित मरांग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम परिसर के सभागार में आज झारखंड राज्य कुश्ती संघ का 23वीं वार्षिक आम सभा सह सत्र 2022-26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के कार्यकारिणी समिति का चुनाव संपन्न किया गया, जिसमें झारखंड के सभी 24 जिला के अध्यक्ष, सचिव उपस्थित हुए। वार्षिक आम सभा में अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने उपस्थित झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सभी पदाधिकारियों एवं विभिन्न जिला से आए अध्यक्ष एवम सचिव का स्वागत करते हुए कहा कि विगत 22 वर्षों से आप लोगों का सहयोग एवं समर्थन से झारखंड राज्य कुश्ती संघ लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है।झारखंड बनने के बाद जब झारखंड राज्य कुश्ती संघ के माध्यम से पहला राज्य स्तरीय आयोजन कराया गया था, तब सिर्फ 14 पहलवान थे। पर अब यहा 14,000 हजार से अधिक पहलवान हो गए। हमारे राज्य के पहलवान अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीत रहे हैं, यह सब आप लोगों के सहयोग और मेहनत के बल पर हो रहा है जिसका झारखंड राज्य कुश्ती संघ कोटि-कोटि आभार व्यक्त करता है। साथ ही यह मेरा अध्यक्ष के रूप में अंतिम आम सभा है जिस कुश्ती को मैं अपने दिल में रखता हूं, जो कुश्ती मेरी आत्मा है उसके अध्यक्ष या संघ के किसी भी पद के लिए मैं इस वार नामांकन नहीं किया हूं क्योंकि भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोट्स के गाइडलाइन को अनुपालन करना है और झारखंड राज्य कुश्ती संघ इसमें हमेशा जो गाइडलाइन होता है उसका पालन करता रहा है उसी को ध्यान में रखते हुए मैं इस वर्ष अपने आप को झारखंड राज्य कुश्ती संघ के किसी भी पद से विमुक्त कर रहा हूं साथ ही झारखंड के सभी संघ के पदाधिकारियों से भी मैं निवेदन करूंगा कि स्पोर्ट कोड का पालन अवश्य होनी चाहिए इसी में खेल की भलाई है और खेल संघ का सम्मान भी है। जिस तरह आप लोगों ने मेरा सहयोग किया है मेरा निवेदन होगा कि हमारी जो नयी कमेटी बनेगी उनका भी आप सहयोग करेंगे मैं जरूर संघ से दूर हूं लेकिन कुश्ती के मैदान में और उसके अभी भी हमेशा उपस्थित रहूंगा। आपके हर दुख सुख में हमेशा साथ दूंगा क्योंकि कुश्ती ही मेरी आत्मा है। अध्यक्ष के अनुमति के उपरांत झारखंड राज्य कुश्ती संघ के महासचिव रजनीश कुमार ने विगत 1 वर्षों का लेखा-जोखा एवं जो भी कुश्ती के विकास के लिए कार्य हुए हैं उस पर प्रकाश डाला और उन्होंने बतलाया विगत 1 वर्षों में झारखंड राज्य कुश्ती संघ ने कई रिकॉर्ड कायम किया है और 1 वर्ष में झारखंड में पांच पांच राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया है जो आप सभी झारखंड राज्य कुश्ती संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से हुआ है आने वाले दिनों में भी हम सभी मिलकर नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। आम सभा के बाद सत्र 2022 से 26 के लिए झारखंड राज्य कुश्ती संघ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू की गई, चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर जय प्रकाश सिंह (सेवा निवृत प्रधान जिला न्यायाधीश) उपस्थित सदस्यों को कहा कि झारखंड राज्य कुश्ती संघ के 2022-26 के लिए जो नामांकन की प्रक्रिया की गई थी, जिसमें सभी पदों के लिए सिर्फ एक ही सदस्य ने नामांकन किया है इसलिए जो भी सदस्यो ने नामांकन किया है। वे सभी कोई निर्विरोध निर्वाचित किए गए है। जो निम्नांकित है अध्यक्ष पद के लिए जिशान कमर (आईएएस) उपायुक्त गोड्डा सह पूर्व निदेशक खेलकूद व युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार।उपाध्यक्ष 03- अरविंद कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह एवं अमरनाथ सिंह, महासचिव रजनीश कुमार, संयुक्त सचिव 03- संजीव कुमार झा, अजीत भगत, मधु तिर्की कोषाध्यक्ष बबलू कुमार सदस्य 03- संदीप कुमार जय बम बम, असमीना खातून और ईशा कुमारी निर्वाचित हुए हैं। झारखंड ओलंपिक संघ के प्रयव्रेक्षक के रूप से उपस्थित रहे। शिव कुमार पांडेय जी कहा कि भोलानाथ सिंह के अगुवाई जिस तरह झारखंड में 14 पहलवान से शुरू हुआ। कुश्ती अब हजार गुना से अधिक बढ़कर इनकी संख्या 1,40,000 से अधिक हो गई वे महान सक्स आज भारत सरकार के स्पोर्ट्स कोड को लागू करने के लिए कुश्ती संघ के सभी पदों से त्याग दे दिए ये बहुत बड़ा त्याग और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा है। झारखंड राज्य कुश्ती संघ राज्य का संभवत पहला खेल संघ होगा जो भारत सरकार के सभी स्पोर्ट्स कोड को अक्षरश: पालन कर रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के पर्यवेक्षक के रूप में भारतीय कुश्ती महासंघ के संयुक्त सचिव संजय कुमार सिंह तथा झारखंड सरकार खेल विभाग के प्रयवेक्षक के रूप में झारखंड खेल विभाग के खेल समन्वयक देवेन्द्र सिंह उपस्थित थे। वार्षिक आम सभा में गोड्डा कुश्ती संघ को झारखंड बेस्ट जिला कुश्ती संघ 2021-22 चयनित किया गया। वहीं झारखंड का बेस्ट कोच के लिए बबलू कुमार को चुना गया, जबकि झारखंड का बेस्ट खिलाड़ी के रूप में आदित्य कुमार को चुना गया, आदित्य कुमार इस वर्ष एशिया चैंपियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse