बकाया मानदेय को आंगनबाड़ी सेविका सहायिका का प्रदर्शन 5 को

 

टीम एबीएन, कोडरमा। सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संघ की जिला स्तरीय बैठक साहू धर्मशाला में जिलाध्यक्ष शोभा प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। संचालन जिला सचिव वर्षा रानी ने की। बैठक में केंद्र सरकार से मिलने वाला मानदेय जो कि आठ माह से सेविका सहायिका को नहीं मिला है, उस पर केंद्र सरकार के खिलाफ़ रोष व्यक्त किया गया। साथ ही झारखंड सरकार के द्वारा मानदेय बढ़ाने का वादा पूरा नहीं होने पर भी हेमन्त सरकार की आलोचना की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीटू राज्य कमिटी सदस्य संजय पासवान ने कहा कि केंद सरकार द्वारा आज देश की सार्वजनिक संपतियों को बेचा जा रहा है। आईसीडीएस का भी निजीकरण की साजिश की जा रही है। सभी कल्याणी योजनाओं को समाप्त किया जा रहा है। पिछले आठ माह से पूरे झारखंड में सेविका सहायिका को केंद का मानदेय नहीं मिला है। बाजार में सभी चीजों का दाम डेढ़ से दो गुणा बढ़ गया है। लेकिन सेविका को चार साल पहले वाला रेट से खरीदने के लिए मजबुर किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर दिया गया, लेकिन उसमें गैस भराने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। लगभग 5 रुपये प्रति दिन में चालीस बच्चों को नाश्ता खाना गैस चूल्हा पर बनाने के लिए कहा जा रहा है। यानी पूरे महीने 125 रूपये का गैस, जबकि एक गैस सिलेंडर भराने मे 1150 रूपये लगता है। ऊपर से जिला प्रशासन द्वारा लगातार जांच किया जा रहा है, लेकिन सुविधा मुहैया नहीं किया जा रहा है। दूसरी तरफ, निर्वाचन विभाग के द्वारा सभी वोटर को आधार से ऑनलाइन लिंक करने के लिए कहा जा रहा है। लेकिन डेटा पैक के लिए कोई पैसा नहीं दिया जा रहा है और पदाधिकारियों के द्वारा काम का दबाव बढ़ाया जा रहा है। सीटू की मांग है कि आंगनबाड़ी सेविका को उचित सुविधा दिया जाय और अतिरिक्त काम के लिए दबाव नहीं बढ़ाया नहीं बढाया जाय। बैठक में बकाया मानदेय व अन्य मांगों को लेकर 5 सितंबर को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में संतोषी देवी, संध्या वर्णवाल, बेबी देवी, मीना देवी, चिंतामणि देवी, कविता यादव, उमा मोदी, कांति देवी, सरिता सिन्हा, गुंजा देवी, नुशरत जहां, मंजू देवी, किरण देवी, हिना प्रवीण, फिरोजा खातून, सरिता सिन्हा, नूरजहां, तारा देवी, नुशरत बानो, चंदना भारती, किरण देवी, पूनम देवी, मंजू देवी, नीलम यादव, संगीता सिन्हा, सुप्रीति कुमारी, वीणा, शीला, बबीता सहित दर्जनों सेविका सहायिका मौजूद थी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse