टीम एबीएन, रांची। एवीएम नागपुरी द्वारा बहुत जल्द नागपुरी फिल्म तोर प्यार में रिलीज किया जायेगा। एवीएम नागपुरी के हेड संतोष सोनू ने बताया कि कंपनी द्वारा फिल्म के राइट्स लिए जा चुके हैं और बहुत जल्द गाना, फिर ट्रेलर और अंत में फिल्म रिलीज किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि एवीएम नागपुरी कई फिल्में और भी खरीदेंगी। वहीं फिल्मों का निर्माण भी करेंगी। तोर प्यार में एक रोमांटिक एक्शन मूवी हैं। जिसमें कॉमेडी, रोमांस, फैमिली ड्रामा,मार धाड़ भरपूर हैं। फिल्म के गाने बहुत ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। वहीं फिल्म बहुत ही मनोरंजन के साथ विभिन्न मनोरम स्थलों में फिल्माई गई हैं। दर्शकों को फिल्म में कई खूबसूरत स्थल भी देखने को मिलेंगे। इस फिल्म में प्रमुख रूप से बिनोद महली और लक्ष्मी पांडे ने अभिनय किया हैं। जबकि प्रमुख सहयोगी कलाकारों में नीरज वत्स, सलोनी तिर्की, मनोज वर्मा, जियाउद्दीन खान, रवि प्रकाश पाठक, विक्की सोलंकी, प्रणव दा एवं अन्य ने अभिनय किया हैं। फिल्म के निर्माता बिनोद महली, लेखक निर्देशक प्रीतम लोहार, डीओपी संतोष सोनू व सुमीत सचदेवा, एचओपी बलाल गुरु, कला निर्देशक श्याम शंकर, एक्शन डायरेक्टर संतोष खवास, कोरियोग्राफर विजय सरकार, सहायक निर्देशक आदेश कश्यप, कैमरामैन शिवा चौहान, मयंक, पोस्ट प्रोडक्शन इल्यूजन वीएफएक्स, बीजीएम अमित प्रधान, एडिटर दीपक टंडन, डबिंग आर्टिस्ट सनी व डेविड, कलर करेक्शन गौतम कुमार, ट्रैलर एडिटर मनीष मानिकपुरी, वीएफएक्स आर्टिस्ट लकी कपूर, ऋषि माणिक,नौशाद व संजय नागर, गायक गायिका मनोज रॉय, मर्मिता, मनोज शहरी, ज्योति साहू, पवन रॉय, संगीतकार बुबई रॉय व मनोज रॉय, गीतकार केशव केशरिया व अन्य हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse