टीम एबीएन, रांची। बिजनेस के नाम पर राजधानी रांची के दर्जनों लोगों से पैसे की ठगी कर फरार चल रहे आरोपी जयदेव चटर्जी को आखिरकार बिहार से कर लिया गया है। रांची पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। जयदेव के खिलाफ रांची के डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। राजधानी में डोरंडा थाना की पुलिस ने 1.03 करोड़ रुपए के ठगी के आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम जयदेव चटर्जी है जो रांची का ही रहने वाला है। आरोपी के खिलाफ पीके श्रीवास्तव, सुकन्या और मंजुलिका ने डोरंडा थाना में पिछले साल अगस्त माह में ही एफआईआर दर्ज करायी थी। जयदेव पर आरोप है कि उसने पीड़ितों से बिजनेस के नाम पर एक करोड़ तीन लाख रुपए का कर्ज लिया था। निर्धारित समय बीतने के बाद पीड़ित आरोपी से लगातार पैसा वापस करने का दबाव बना रहे थे। लेकिन आरोपी उन्हें टाल मटोल कर रहा था। इसी बीच आरोपी ने पीड़ितों का फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद सभी पीड़ित डोरंडा थाना पहुंचे और जयदेव समेत उसके पार्टनरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस को जयदेव के बारे में यह जानकारी मिली कि आरोपी गया में है। इसके बाद पुलिस की एक टीम गया गयी और आरोपी को दबोच कर रांची ले आई है।जयदेव चटर्जी ने कोयला कारोबार के नाम पर मीना घोष सहित दूसरे लोगों से पैसे की ठगी की थी। क्योंकि सभी पैसे अकाउंट में दिए गए थे इसलिए आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास पर्याप्त सबूत दे। मामले में सत्यापन के बाद पुलिस ने जयदेप चटर्जी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। पूरे मामले में उससे पूछताछ की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse