टीम एबीएन, रांची। झारखंड की राजधानी रांची के प्रख्यात ज्योतिर्विद पंडित रामदेव पांडेय (8877003232) ने abnnews24.com से बताया है कि इस वर्ष अक्टूबर त्योहारों का महीना होने वाला है। क्योंकि अक्टूबर 2022 में सनातन धर्म के सबसे बड़े टीफार दशहरा, दीवाली और छठ सब के सब इसी महीने मनने वाली है। इस वर्ष 30/8/22- मंगलवार - हरितालिका तीज, पूरी दिन और रात -तृतीया दिन 2.32तक, हस्ता - रात 11.52 तक, पारण- बुधवार सुबह 5.45बाद होगा। 31- अगस्त -बुधवार - श्री गणेश चतुर्थी। सितंबर 2022- में 1- सितंबर-गुरुवार- ऋषि पंचमी, 2 -सितंबर- शुक्रवार - लोलार्क षष्ठी, 3- सितंबर- शनिवार- राधा अष्टमी, 4- सितंबर - महा रविवार, 6- सितंबर - मंगल वार - कर्मा एकादशी, 8- सितंबर-गुरूवार -प्रदोष, 9- सितंबर -शुक्रवार - अन्नत चतुर्दशी, व्रताय पूर्णिमा, 10- सितंबर- शनिवार- महाल्या आरंभ, स्नान दान पूर्णिमा। पितृपक्ष 2022 : 11 सितंबर-रविवार- प्रतिपदा श्राद्ध, 12-सितम्बर- द्वितीया श्राद्ध, 13- सितंबर- तृतीय श्राद्ध , चन्द्र। उदय रात 8.07 में, 14- सितंबर- चतुर्थी श्राद्ध, उतरा फाल्गुनी में सूर्य आएंगे। अच्छी बारिश होगी।15- सितंबर- पंचमी श्राद्ध, 16- सितम्बर- षष्ठी श्राद्ध, 17-सितम्बर - सप्तमी श्राद्ध, विश्वकर्मा पूजा। 18- सितंबर- अष्टमी श्राद्ध, जीवित्पुत्रिका व्रत, जिउतिया, अष्टमी दिन 4.39तक कन्या राशि में सूर्य आएंगे। 19- सितंबर- सोमवार- जितिया पारण, सुबह 6 बजे बाद मातृ नवमी श्राद्ध। 20- सितंबर- दशमी श्राद्ध, 21- सितंबर- इन्दिरा एकादशी, श्राद्ध, 22- सितंबर- द्वादशी श्राद्ध, 23- सितंबर- प्रदोष, त्रयोदशी श्राद्ध,24- सितंबर-चतुर्दशी श्राद्ध, 25- सितंबर- पितृ विसर्जन, अमावस्या। शारदीय नवरात्रि 2022 - कार्यक्रम 10 दिन का नवरात्रि है।26 सितंबर 2022- सोमवार - कलश स्थापना, दिनभर, अभिजीत मुहूर्त दिन, 11:36 से 12:44 तक ( प्रतिपदा सोमवार सुबह 3-32 तक) ध्वजारोपन, दिनभर - शैल पुत्री पूजन, 27 सितंबर मंगल वार - ब्रह्मचारिणी पूजन। आज हथिया में सूर्य होंगे, तेज हवा तुफान आयेगा। 28 सितंबर बुधवार - चंद्र घण्टा पूजन, 29 -सितंबर -गुरुवार - गणेश चतुर्थी , कुष्माडा पूजन, 30 सितंबर - शुक्रवार - स्कन्ध माता पूजन, सर्वार्थ सिद्धि योग। अक्टूबर 2022- 1- अक्टूबर -शनिवार - कात्यायनी पूजन । बेल बोधन, देवी बोधन, आमंत्रण, अधिवासन। 2 अक्टूबर-रविवार - नवपत्रिका प्रवेश, सप्तमी शाम 6.22तक। 3 अक्टूबर-सोमवार- महाष्टमी दिन 4.24 तक, सन्धि पूजा लदिन 4.24 बजे ही होगा। रात्रि में महानिशा पूजा, महागौरीपूजन, 4 अक्टूबर मंगल वार - सिद्धिदात्री पूजन, नवमी तिथि दिन 1.32 तक, नवरात्र हवन दिन 1.32 बाद से, 5 अक्टूबर बुधवार - विजया दशमी विजया दशमी तिथि दिन 11.10 तक, नवरात्र पारण (नोट - देवी का आगमन सप्तमी रविवार होने से हाथी पर आयेंगी)। फल- बरसा से जन जीवन को लाभ होगा। गमन- विजया दशमी बुधवार को है इसलिए चरणायुद्ध यानि मुर्ग़ा पर है जो अशुभ फल कारक है। 9 अक्टूबर 2022 -रविवार- कोजागरी, शरद पूर्णिमा। करवा चौथ -13/10/2022 चन्द्र उदय 7.53, धनतेरस- 22 अक्टूबर 2022, दीपावली- 24 अक्टूबर, सोमवार, प्रदोष और रात में सुबह 5.05 तक अमावस्या तिथि रहने से दीपावली पूजन, काली पूजा सोमवार को ही होगा। खण्ड ग्रास सूर्य ग्रहण -दीपावली के दूसरे दिन मंगलवार को 25/10/2022 को स्वाति नक्षत्र तुला राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा, शाम 4.29 से शाम 5.42 तक भारत में दिखेगा, इसके 15 दिन बाद पूर्णिमा को भी ग्रहण है वह भी भारत में दिखेगा। गोवर्धन पूजा, - 26 अक्टूबर, कलम दवात, चित्रगुप्त पूजा, भइया दूज - 27 अक्टूबर, गुरुवार, छठ का नहाय खाय- 28 अक्टूबर 2022, शुक्रवार, छठ खरना- 29 अक्टूबर शनिवार, छठ पहला अर्घ्य- 30/10/ 2022, शाम 5.34, छठ का दूसरा अर्घ्य -31/10/22 सोमवार, सुबह 6.27, पारण। नवंबर 2022- गोपाष्टमी- 1/11/2022, अक्षय नवमी- 2/11/2022, देवठान एकादशी, हरि प्रबोधिनी, एकादशी- 4/11/2022, शनि प्रदोष- 5/11/22, श्री बैकुंठ चतुर्दशी- 6/11/2022, रविवार- इस रात 12 बजे को शिवलिंग पर तुलसी मंजरी और विष्णु विग्रह पर बेलपत्र चढ़ता है, जो आयोजन झारखंड में पहली बार -राम जानकी मन्दिर हाउसिंग सोसाइटी बरियातु, रांची सामने डीएवी स्कूल में आयोजित होगी और रात्रि भण्डारा होगा। व्रताय पूर्णिमा- 7/11/22, कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक देव जी जयंती, देव दीपावली - 8/11/2022- खग्रास चंद्रग्रहण होगा जो भारत में दृश्य होगा। जो शाम 5.09 से शाम 6.19 तक होगा, भरणी नक्षत्र के मेष राशि में होगा। विवाह लग्न- 24 नवंबर से 16 दिसंबर 2022 तक।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse