टीम एबीएन, रांची। पवन राय और रोहित आरके की वापसी ‘तोर चुनरी’ के बाद फिर एक बार दोनों की जोड़ी धूम मचा रही है। रोहित आरके का जलवा फिर एक बार देखने को मिला। अनीशा म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज म्यूजिक एल्बम अप्सरा को एक दिन में लाखों व्यूज मिलें। जिससे यह हिट साबित होता नजर आ रहा हैं और ऐसा ही रहा तो यह म्यूजिक एल्बम जल्दी ही व्यूज के मामलें में नया इतिहास रचेगा।जैसा कि अनीशा म्यूजिक के निर्माता मनीष तिर्की ने बताया कि गाना यूट्यूब पर जबरदस्त साबित हुआ हैं। लाखों व्यूज मिलना वो भी एक दिन में दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया को दर्शाता है। हालांकि एक दिन में मिलियन व्यूज की उम्मीद थी। फिर भी दर्शकों के प्यार आशीर्वाद के लिए धन्यवाद। आपको बता दें कि रोहित आरके ने इस गाने की शूटिंग मनाली और दिल्ली के लाल किले में की हैं। साथ ही इस एल्बम में दिल्ली की टॉप मॉडल और एक्ट्रेस सोलंकी घोष ने अभिनय किया हैं। गाने में बर्फ के साथ दिल्ली का भी नजारा दिखाया गया हैं, जो गाने को अन्य से अलग बनाता हैं। गाने के डायरेक्शन, एडीटिंग और कैमरा आदित्य कुमार प्रसाद ने किया हैं।जबकि गाने को प्रोड्यूस मनीष तिर्की ने किया हैं।अनिशा म्यूजिक पर गाना रिलीज किया गया। जिसमें कोरियोग्राफी और कॉन्सेप्ट रोहित आरके का है। वहीं एल्बम के कॉस्ट्यूम डिजाइनर मिलन कुमारी, म्यूजिक अमित तिर्की, लिरिक्स रामजीत महतो, मिक्सिंग जयकांत इंदवार, पीआर रोहित केडिया, मेकअप मोहन कुमार, कैमरा इक्यूपमेंट सौरभ सिंह, प्रोडक्शन मैनेजर रवि राज और चीफ एस्टेट डायरेक्टर कुणाल भारती, प्रमोशन पार्टनर जाते स्टाइल, एवीएम नागपुरी, एबीसी नागपुरी शो और रोहित आरके आॅफिशियल हैं। मनीष तिर्की का कहना हैं कि अगर दर्शकों का प्यार और आशीर्वाद ऐसा ही बना रहा तो वे एक से बढ़ कर एक नागपुरी म्यूजिक एल्बम का निर्माण करेंगे, जो सुपरहिट होगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse