एबीएन सेंट्रल डेस्क। देश के मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव पिछले कई दिनों से जिदंगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे है। हार्ट आटैक के चलते हाल ही में राजू श्रीवास्तव को इलाज दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था जहां दिन-ब-दिन उनकी हालत बिगड़ती गई और अब डाॅक्टरों का कहना है कि उनका ब्रेन डेड हो गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी उनकी जिंदगी के लिए दुआएं कर रहे है। इस बीच, राजू श्रीवास्तव की निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई हुई हैं जिस पर राजू के छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो संदेश जारी कर अफवाह फैलाने वाले यूजर्स को जमकर लताड़ा। उन्होंने राजू का हेल्थ अपडेट देते हुए उनके निधन की खबरों को सिरे से नकारा। दीपू श्रीवास्तव ने वीडियो शेयर कर कहा कि राजू श्रीवास्तव की निधन की खबरें सोशल मीडिया पर फैल रही हैं, जो महज अफवाह भर हैं। उनका बेहतरीन तरीके से इलाज किया जा रहा है, उनके जल्द ही ठीक होने की उम्मीद है। इसके साथ ही उन्होंने राजू श्रीवास्तव के निधन की अफवाह फैलाने वाले लोगों को "बेशर्म" भी कहा। दीपू श्रीवास्तव ने बताया कि राजू ट्रीटमेंट के दौरान हरकत कर रहे हैं। उनके स्वास्थ्य को लेकर जल्द ही खुशखबरी मिलेगी। बता दें कि राजू श्रीवास्तव की हालत अभी भी काफी नाजुक बनीं हुई है। उनका इलाज अभी भी एम्स के डॉक्टर्स कर रहे हैं।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse