गोस्सनर कॉलेज अंतर विभाग फुटबॉल टूर्नामेंट में टीआरएल की टीम विजेता

 

टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज अंतर विभाग फुटबॉल टूर्नामेंट में टीआरएल की टीम ने इतिहास विभाग की टीम को 2-0 से पराजित किया। मुख्य अतिथि के रूप में गोस्सनर कॉलेज की प्राचार्या प्रो ईलानी पूर्ति मौजूद थी। उन्होंने खिलाड़ियों को उत्साहित करते हुए कहा कि खेल में अनुशासन बिल्कुल जरूरी है। आज का फाइनल मैच आप सभी खेल भावना से खेले और अपना बेहतर दे। फाइनल मैच की शुरुआत खिलाड़ियों के परिचय के साथ प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि के साथ साथ पूर्व बिशप एजे एक्का, सुलेमान कंडुलना, अनुज मुंडू सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने परिचय प्राप्त किया। कड़े मुकाबले में टीआरएल की टीम के निखिल हेमरोम ने गोल किया। इस टूर्नामेंट में कॉलेज के शिक्षकों के बीच प्रदर्शनी मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रो फ्रांसिस मुर्मू ने एक गोल कर टीम को विजय बनाई। टूर्नामेंट में बेस्ट गोलकीपर का पुरस्कार टी आर एल के नीरज मुर्मू, बेस्ट स्कोरर टीआरएल के ही निखिल हेमरोम, बेस्ट प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट इतिहास विभाग के राहुल टोप्पो को दिया गया। विजेता और उपविजेता की टीम को मेडल मुख्य अतिथि के द्वारा वितरित भी किया गया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को तथा बिशप ए जे एक्का ने उपविजेता टीम को रनिंग ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में डॉ जयपाल कच्छप, डॉ योतम कुल्लू, प्रो हेमंत टोप्पो, डॉ कॉर्नेलियूस मिंज, प्रो अमर टोपनो प्रो जोलेन सोय, प्रो दीपक बारला, प्रो जैकब लकड़ा, प्रो फ्रांसिस मुर्मू सहित अन्य को सम्मानित भी किया गया। स्वागत अभिभाषण डॉ जयपाल कच्छप ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ कॉर्नेलियुस मिंज ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ योत्तम कुल्लू ने दिया। फाइनल मैच में कॉलेज की बर्सर प्रो आशा रानी केरकेट्टा, डॉ विनय जॉन, डॉ ईवा हंसदा, प्रो गोल्डेन बिलुंग, प्रो बेनिसन कच्छप, प्रदीप कुल्लू सहित अन्य उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse