टीम एबीएन, रांची। झारखंड छत्तीसगढ़ सीमा पर बूढ़ापहाड़ के थलीया और तिसीया इलाके में विस्फोट से गुरुवार देर रात इलाका दहल उठा। जिस इलाके में विस्फोट हुआ है वह गढ़वा, लातेहार और छत्तीसगढ़ सीमा का पिनपॉइंट है। Budha pahad Thalia and Tisia blast के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। सुरक्षा बलों की ओर से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। बूढ़ा पहाड़ के इलाके में 2018 के बाद माओवादियों के खिलाफ गुरुवार से मैराथन जांच अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के क्रम में गुरुवार देर रात बूढ़ापहाड़ के इलाके में विस्फोट की घटना हुई। इलाका दुरूह होने के कारण यह पता नहीं चल पाया है कि विस्फोट माओवादियों ने किया है या माओवादियों द्वारा लगाए गए लैंड माइंस को सुरक्षाबलों ने नष्ट किया है। एक टॉप सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि अभियान के क्रम में सुरक्षा बल सभी एसओपी का पालन कर रहे हैं, विस्फोट हुआ है लेकिन वे अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं है। बूढ़ापहाड़ के इलाके में माओवादियों के खिलाफ अभियान का शुक्रवार को दूसरा दिन है। बूढ़ा पहाड़ इलाके में अभियान के लिए सुरक्षा बलों की 40 से अधिक कंपनियों को तैनात किया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse