टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को जन्माष्टमी पर पथ निर्माण विभाग की तीन बड़ी परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. 665.69 करोड़ की लागत से राजधानी के सिरोमटोली फ्लाईओवर, ओरमांझी से नामकुम फोरलेन सड़क और अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना की शुरुआत करेंगे। जन्माष्टमी पर सिरमटोली में दोपहर 1 बजे से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 665.69 करोड़ की तीन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पथ निर्माण विभाग की जिन परियोजनाओं का शिलान्यास होगा, उसमें सिरोमटोली फ्लाईओवर, ओरमांझी से नामकुम फोरलेन सड़क और अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना शामिल है। इस कार्यक्रम मेंं ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, सांसद संजय सेठ, मेयर आशा लकड़ा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल को आमंत्रित किया गया है। इसमें कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप को भी आमंत्रित किया गया है, मगर वो कैशकांड में फंसे होने के कारण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं मेयर आशा लकड़ा के दिल्ली में पार्टी के कार्यक्रम में होने की सूचना है, जिस वजह से वो भी शामिल नहीं हो सकेंगी। पथ निर्माण विभाग की तीनों परियोजनाओं पर 665.69 करोड़ खर्च होगा। सिरोमटोली चौक के नजदीक पटेल चौक और राजेंद्र चौक होते हुए मेकॉन गोलंबर तक फोरलेन फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जाएगा, जिसकी लंबाई 2.34 किलोमीटर होगी। इस परियोजना पर 339.69 करोड़ खर्च होंगे। इस काम को पूरा करने का जिम्मा एलएंडटी को दिया गया है। वहीं ओरमांझी से नामकुम फोरलेन सड़क, यानी विकास से बूटी मोड़, कोकर चौक और कांटा टोली चौक होते हुए दुर्गा सोरेन चौक नामकुम तक सड़क को फोरलेन करने की योजना है। इसकी लंबाई 15.21 किलोमीटर है, जिसपर 129 करोड़ की लागत आएगी। यह फोरलेन सड़क बनाई जाएगी और अरगोड़ा से कटहल मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण योजना पर 197 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ तक की सड़क को चौड़ीकरण और मजबूतीकरण किया जाना है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse