टीम एबीएन, रांची। झारखंड में चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने बैठक की। इस बैठक में राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त वीडियो कॉफ्रेसिंग के जरिए जुड़े। प्रोजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में कृषि सचिव अबु बकर सिद्यिकी सहित विभिन्न विभागों के आला अधिकारी मौजूद थे। योजना विभाग की इस बैठक में कार्मिक, स्कूली शिक्षा, ग्रामीण विकास, पेयजल, कृषि सहित विभिन्न विभागों के कामकाज और योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सुखाड़ को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव सुखदेव सिंह ने योजनाओं को जमीन पर उतारने में आ रही किसी भी तरह की परेशानी के बारे में जानने की कोशिश की। इस दौरान उन्होंने समन्वय बनाकर विभागीय स्तर पर आ रही परेशानी को दूर करने का निर्देश दिया। साथ ही लंबित योजनाओं को पूरा करने में तेजी लाने के निर्देश भी दिया गया। सुखाड़ को लेकर आपदा प्रबंधन की बैठक भी होनी थी जो नहीं हो सकी। हालांकि योजना विभाग की समीक्षा बैठक में इसपर चर्चा जरूर हुई। बाद में आपदा सचिव अमिताभ कौशल और कृषि सचिव अबु बकर सिद्दीकी मुख्य सचिव सुखदेव सिंह से मुलाकात कर इस पर चर्चा की। माना जा रहा है कि कुछ जिलों से रिपोर्ट नहीं आने की वजह से बैठक टालना पड़ा है। एक दो दिनों में जिलों से रिपोर्ट आने के बाद आपदा प्राधिकरण की बैठक होगी। कृषि सचिव अबु बकर सिद्यिकी ने कहा है कि जल्द ही केंद्र को रिपोर्ट भेजी जायेगी। मालूम हो कि झारखंड को इस बार मॉनसून की दगाबाजी झेलने को मिली है। राज्य के जिलों में इस बार औसत से 40% कम बारिश हुई है। इसका परिणाम यह हुआ कि राज्य के अधिकांश जिले सूखे की चपेट में है। जानकारी के अनुसार राज्य में 18 लाख हेक्टेयर भूमि पर हर साल धान की खेती होती थी। लेकिन इस बार 5 लाख हेक्टेयर से भी कम भूमि पर धान की खेती हो पाई है जो अनुमान से लगभग 30% ही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse