बंगाल की खाड़ी में फिर बन रहा लो प्रेशर, 19-2 तक भारी बारिश!

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में मॉनसून की बेरूखी साफतौर पर देखने को मिल रही है। राज्यभर में मॉनसून की गति एक बार फिर से धीमी हो गई, जिस वजह से आम जनता को चिलचिलाती धूप का सामना करना पढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ किसानों के चेहरे पर भी मायूसी झलक रही है। हालांकि झारखंड के मौसम को लेकर मौसम विभाग ने ताजा अपडेट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्यभर में 18 अगस्त यानि आज से मौसम के मिज़ाज में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार शाम के बाद से मौसम खुशनुमा हो जायेगा। 19, 20 और 21 अगस्त को राज्यभर में काफी अच्छी बारिश देखने को मिलेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आंनद के अनुसार बंगाल की खाड़ी में फिर निम्न दबाव का लो प्रेशर एरिया बन रहा है। इसकी वजह से 19, 20 और 21 अगस्त को झारखंड में भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुए बारिश में राज्य के नॉर्थ ईस्ट इलाकों में बिल्कुल हल्की बारिश दर्ज की गई थी, जिसकी वजह से इन इलाकों के तापमान में खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। हालांकि इस बार इन इलाकों में भी भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 18 अगस्त के दोपहर के बाद से राज्य के विभिन्न इलाकों में भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट के पूरे आसार बने हुए हैं। बारिश से किसानों को मिलेगी राहत : वहीं, मॉनसून की धीमी गति को लेकर लम्बे समय से किसान परेशान थे; क्योंकि राज्य में सूखे के हालात पैदा हो रहे थे। किसानों को अपनी धान की फसलें बर्बाद होने का डर सता रहा था। इस मौसम में होने वाली धान की खेती सबसे ज्यादा मानसूनी बारिश पर निर्भर करती है। अच्छी बारिश नहीं होने से किसानों की समस्या बढ़ रही थी। हालांकि बीते कई दिनों से बारिश के बाद किसानों को राहत मिली है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse