टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने राज्य वासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण हम भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को इतने हर्षोल्लास से नहीं मना पा रहे थे। आज 2 साल बाद हम एक साथ फिर से एकत्रित हुए हैं। यह परंपरा ऐसे ही आगे बढ़ते रहे। वह आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी आयोजन समिति द्वारा आयोजित श्री कृष्ण जन्मोत्सव एवं दही-हांडी प्रतियोगिता के अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खुशी का दिन है। भगवान श्री कृष्ण हमसब पर अपना आशीर्वाद बनाये रखें। उनकी कृपा से अगले वर्ष भी हम इसी प्रकार एकत्रित होकर श्री कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनायें। दही-हांडी प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के लिए 25 फीट और महिला वर्ग के लिए 20 फीट पर हांडी रखी गई, जिसे फोड़ने हेतु राज्य के विभिन्न स्थानों से टीम आयी थी। प्रत्येक टीम को हांडी फोड़ने के लिए पांच मिनट का समय दिया गया। मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक बेरमो कुमार जयमंगल सिंह, समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse