रांची : हरमू रोड स्थित विहिप के प्रांत कार्यालय में मना 59वें स्थापना दिवस कार्यक्रम

 

टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद रांची महानगर के तत्वावधान में आज दिनांक 18 अगस्त 2022 को अपराह्न 4:30 बजे हरमू रोड स्थित विश्व हिंदू परिषद प्रांत कार्यालय में विश्व हिंदू परिषद के 59वें स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अधिकारियों के द्वारा भगवान श्रीकृष्ण एवं भगवान श्रीराम के श्री चरणों पर पुष्प अर्पण एवं दीप प्रज्वलन करके किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रांची महानगर अध्यक्ष कैलाश केसरी एवं संचालन रांची महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने कहा संसार के समस्त हिंदू जनमानस को सुरक्षित, संरक्षित एवं संगठित करने की दृष्टिकोण से 1964 में जन्माष्टमी के पावन दिवस पर विश्व हिंदू परिषद की स्थापना की गई। डॉ साहू ने कहा सैकड़ों साल से हमारी पुण्य भूमि पर अनेक उतार-चढ़ाव होने के कारण जातिवाद, धर्मवाद, क्षेत्रवाद, भाषावाद आदि का जन्म हुआ जो समाज में एक कुप्रथा के रूप में आज भी विद्यमान हैं। इस कुप्रथा को समाप्त कर समरस समाज का स्थापना करना ही आज का जीवन का संदर्भ है। उन्होंने बताया 18 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक झारखंड के सभी पंचायतों में 5000 स्थानों पर विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजन किया जायेगा। विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह ने कहा विश्व हिंदू परिषद का संगठन विस्तार का एक ही उद्देश्य है भयमुक्त समाज खड़ा करना। उन्होंने कहा देश की संस्कृति में हमेशा रिश्ते नातों के साथ जोड़ने का एक चलन था जो किसी कारणवश आपसी रिश्ते नाते में दरार आई, उसे दूर करना ही हम कार्यकर्ताओं का दायित्व बनता है। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष देवी प्रसाद शुक्ला व गंगा प्रसाद यादव, सामाजिक समरसता प्रांत प्रमुख मिथिलेश्वर मिश्र, बजरंग दल रांची महानगर संयोजक प्रकाश रंजन, सत्संग प्रांत प्रमुख गणेश शंकर विद्यार्थी, रांची महानगर के सहसंयोजक अंकित सिंह एवं प्रमोद ठाकुर, मुकेश गिरी, नागेंद्र शुक्ला, रांची विभाग सेवा प्रमुख रवि शंकर राय, रांची विभाग सहमंत्री विकास कुमार, गोपाल कृष्ण झा, शुभाशीष चटर्जी, रेनू अग्रवाल, अमर प्रसाद, अमरदीप शाह सहित कई गणमान्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद के रांची महानगर मंत्री चंद्रदीप दुबे (9523859421) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse