राष्ट्रमंडल खेल-2022 में पदक जिताने वाले खिलाड़ियों ने की सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में विगत दिनों बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल-2022 में भारतीय महिला एवं पुरुष लॉन बॉल्स टीम को पदक जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने मुलाकात की। भेंट-वार्ता के क्रम में भारतीय महिला लॉन बॉल्स टीम की खिलाड़ी रूपा रानी तिर्की, लवली चौबे तथा पुरुष लॉन बॉल्स टीम के खिलाड़ी दिनेश कुमार, चंदन कुमार सिंह एवं सुनील बहादुर ने मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रमंडल खेलों के अनुभवों को साझा किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोरेन ने इन सभी खिलाड़यिों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल-2022 में इन सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी खिलाड़ियों ने देश के लिए प्रतिष्ठित मेडल जितने में अपनी अहम भूमिका निभाई है। भारतीय लॉन बॉल्स टीम को मेडल दिलाने में आपके द्वारा किया गया प्रदर्शन राज्य और देश को गौरवान्वित किया है। आप झारखंड के खिलाड़ियों ने राज्य का नाम देश और दुनिया में रोशन कर दिखाया है। सिर्फ झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश को आप पर गर्व है। आपकी सफलता राज्य के अन्य खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी। पर सभी लॉन बॉल्स खिलाड़ियों ने राज्य सरकार की नई खेल नीति की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार द्वारा यहां के खिलाड़ियों को मिल रही आधुनिक सुविधा और प्रोत्साहन से ही यह संभव हो पाया है। राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों को सीधी नियुक्ति मिलने से युवा वर्ग में खेल के प्रति उत्साह बढ़ा है। मौके पर लोन बॉल संघ के सचिव मधुकांत पाठक भी उपस्थित रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse