पलामू : बाइक सवार अपराधियों ने टेलर मालिक को मारी गोली

 

टीम एबीएन, पलामू/रांची। पलामू जिला प्रमंडलीय मुख्यालय मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के कन्नीराम चौक के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक टेलर मालिक को गोली मारी है। टेलर मालिक तौसीफ अंसारी को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती करवाया गया है। गोली तौसीफ अंसारी को कंधे में लगी है। तौसीफ अंसारी टेलर को बंद कर मुस्लिम नगर स्थित अपने घर जा रहे थे, इसी क्रम में कन्नीराम चौक पर बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी है। एमएमसीएच में डॉक्टर से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है, जिसके बाद परिजन उन्हें मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई हैं और मामले के अनुसंधान कर रही है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse