रांची यूनिवर्सिटी के डॉ एस के घोषाल 2022 के भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

 

टीम एबीएन, रांची। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नई दिल्ली में इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के भवन में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स एंबेसडर ऑर्गेनाइजेशन एवं इंटरनेशनल पीस कॉर्प्स एसोसिएशन की तरफ से भारत के विभिन्न राज्यों से ऐसे व्यक्तियों का चयन किया गया था, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देकर समाज के विकास में विशेष भूमिका निभाई l उनके कार्य क्षेत्र की दक्षता एवं समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें वर्ष 2022 का भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया l झारखंड से ज्योतिष शास्त्र के क्षेत्र में डॉ एस के घोषाल, असिस्टेंट प्रोफेसर, ज्योतिष विभाग, (रांची यूनिवर्सिटी), सोनाली सरकार को योग एवं नेचुरोपैथी के क्षेत्र, अम्या अंशु को योग एवं वैकल्पिक चिकित्सा के क्षेत्र, दुर्गा राय गुप्ता को फलित ज्योतिष में भारत भूषण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया l सम्मानित करने वाले अतिथियों में ऑर्गनाइजेशन के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट डॉ अविनाश डी सकुंडे, विपुल पटेल (डायरेक्टर, कोयंबटूर एयरपोर्ट, मिनिस्ट्री ऑफ एविएशन, भारत सरकार), गौतम जैन (माइनॉरिटी चेयरमैन, गवर्नमेंट ऑफ कर्नाटका), पारस चौहान ( स्पेशल जज, सीबीआई), मेजर जनरल डॉ डी सिंह (इंडियन आर्मी), डॉ बरखा वर्षा (मेंबर ऑफ यूनेस्को), कृष्णप्पा एमबी (फिल्म डायरेक्टर एवं प्रोड्यूसर) आदि अनेक सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित थे l

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse