टीम एबीएन, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शिक्षा बचाओ संविधान बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत स्टूडेंट्स फेडरेशन आॅफ इंडिया (एसएफआई) का देशव्यापी राष्ट्रीय जत्था जो 1 अगस्त से 15 सितंबर तक देश के कई कोणों से निकला है। उत्तर-पूर्वी जत्था बुधवार को पटना बिहार से झुमरीतिलैया पहुंचा जिसका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर नई शिक्षा नीति के खिलाफ और राजस्थान में दलित छात्र इंद्र मेघवाल को न्याय देने की मांग पर एसएफआई नेता शुभ्रोज्योति सरकार और डीवाईएफआई के नेता मुकेश यादव के नेतृत्व में श्रम कल्याण केन्द्र से झंडा चौक तक एक विशाल छात्र मार्च निकाला गया। जिसमें मंहगी शिक्षा बंद करो, नई शिक्षा नीति वापस लो, गरीबों को शिक्षा से वंचित करना बन्द करो, इंद्र मेघवाल को न्याय दो, अग्निपथ योजना धोखा है आदि नारे लगाए जा रहे थे। झंडा चौक पर शुभ्रोज्योति सरकार की अध्यक्षता में हुई सभा को सम्बोधित करते हुए एसएफआई के राष्ट्रीय महासचिव मयूख विश्वास ने कहा कि देश आजादी के 75 साल पर अमृत काल मना रहा है, दूसरी तरफ दलित छात्र को पानी पीने का अधिकार नहीं है। जिसका ताजा उदाहरण है कि राजस्थान के जालौर में आरएसएस द्वारा संचालित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में गरीब दलित छात्र इंद्र मेघवाल जो कि उच्च वर्ग के शिक्षक के घड़ा का पानी पी लिया। जिसको कि सजा के तौर पर शिक्षक ने इतना पिटाई किया कि उसकी मौत हो गई। आज देश की स्थिति यही है। इसलिए हम कहते हैं कि एकलव्य हम शमिंर्दा हैं, तेरे कातिल जिन्दा है। मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति से देश में स्कूल कॉलेज बंद हो रहे हैं। पढ़ाई मंहगी की जा रही है, गरीबों को शिक्षा के आंगन से दूर किया जा रहा है। शिक्षा का निजीकरण के कारण स्कॉलशिप बन्द हो रहे हैं, एससी एसटी का आरक्षण खत्म हो रहा है, लड़कियों को मिलने वाली विशेष छूट समाप्त हो रहा है। देश में नौकरी नहीं है, आवाज उठाने वालों को जेल मे बंद किया जा रहा है। केंद्र की भाजपानीत मोदी सरकार युवाओं को रोजगार देने के बदले उन्हें धर्म के आधार पर बांट रही है। इसलिए देशभर के छात्र युवाओं को एक होकर सरकार की विभाजनकारी नीति के खिलाफ सड़क पर उतरना होगा। एसएफआई बिहार राज्य कमिटी के सचिव और केंद्रीय कमेटी सदस्य मुकुल राज ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था पर बहुत ही संकट है। शिक्षा को व्यापार बनाया जा रहा है और आम आदमी को उच्च शिक्षा से वंचित किया जा रहा है। मोदी सरकार ऐसी डिजिटल व्यवस्था ला रही है, जहां स्कूल कॉलेज के नाम पर सिर्फ बिल्डिंग होंगे, लेकिन उसमें शिक्षक और छात्र नहीं होंगे। अग्निपथ योजना देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है, युवाओं के भविष्य के साथ धोखा है। धन्यवाद ज्ञापन लॉ की छात्रा कविता कुमारी ने किया। मौके पर डीवाईएफआई के जिलाध्यक्ष बासुदेव साव, जिला सचिव मुकेश यादव, एसएफआई के सौरव पासवान, शिवानी पासवान, कविता कुमारी, अंशु कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, अनुराधा कुमारी, सौरव सागर, दीपक यादव, सूरज कुमार, आनंद कुमार, मनीष कुमार, मुकेश यादव, आशीष कुमार, रामप्रवेश यादव, बसंत कुमार, आकाश, राहुल, सचिन, अमन, विष्णु, प्रवीण, सचिन, सोनू, कामदेव, कुंदन, चंदन कुमार, सूरज कुमार, शंभु कुमार, सिक्की राम, रमेश कुमार, कुलदीप पासवान सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse