वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में धूमधाम से लहरा तिरंगा

 

टीम एबीएन, रांची। आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वाईएमसीए पब्लिक स्कूल धुर्वा में मुख्य अतिथि डॉ आशालता लिंडा (पूर्व प्राचार्या गोस्सनर कॉलेज एवं पूर्व उपाध्यक्ष वाईएमसीए रांची) ने झंडोतोलन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केसरिया रंग की तरह हमें अपने जीवन में उत्साह और उमंग रखना है और सफेद रंग की तरह सच्चाई और ईमानदारी के रस्ते पर काम करना है तथा हरे रंग की तरह हम अपने देश को प्रगति और उन्नति की ओर ले जा सकते हैं। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा देशभक्ति से सम्बन्धित लघु नाटिका एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुति की गईं। स्वागत भाषण सौरभ मुर्मू सचिव वाईएमसीए धुर्वा, एवं मंच संचालन स्वीटी मिश्रा, कुमार ऋषभ, अंशिका टोपनो और संकेत पांडे ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन सुशीला कुजूर ने किया। कार्यक्रम में सौरभ मुर्मू, सचिव वाईएमसीए धुर्वा, प्राचार्या मिस सुषमा रोजी टोप्पो, बाल्मिकी पांडे, शिक्षक एवं शिक्षिका, बच्चे एवं अभिभावक मौजूद रहे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse