टाटा स्टील परिसर में झंडोत्तोलन के बाद बोले एमडी टीवी नरेंद्रन- चुनौतियों के साथ विकास के पथ पर आगे बढ़ रही कंपनी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर पूरे झारखंड में जश्न का माहौल है। जमशेदपुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसी कड़ी में लौहनगरी में स्थापित बड़ी स्टील कंपनी, टाटा स्टील कंपनी परिसर में कंपनी के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्र ने झंडोत्तोलन किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने कहा कि देश आजादी के साथ-साथ 75 वर्ष में कई चुनौतियों का सामना करते हुए विकास के मार्ग पर चल कर विश्व में अपनी पहचान बनाई है। जमशेडपुर में स्थापित 100 साल पुरानी टाटा स्टील कंपनी परिसर में टाटा स्टील के सीईओ एमडी टीवी नरेंद्र ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान टाटा स्टील के वीपीसीएस के अलावा टाटा स्टील के अधिकारी टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष और कमेटी मेंबर्स मौजूद रहे। अपने संबोधन में टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्र ने आजादी के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव में सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी हैं। उन्होंने कहा है कि आजादी के 75 साल में देश कई चुनौतियों का सामना करते हुए निरंतर हर क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। यही वजह है कि आज विश्व के मानचित्र में भारत की अपनी एक अलग पहचान बन रही है। नयी तकनीकी के साथ-साथ विज्ञान और अन्य क्षेत्र में देश काफी आगे निकल रहा हैं। ऐसे में अभी और भी संभावनाएं हैं जो आने वाले दिनों में पूरा होगा। इसके लिए सभी देशवासियों को एकजुट होकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभानी होगी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse