श्रीनगर : अधिकारियों ने प्रदर्शित किया 1850 मीटर लंबा तिरंगा

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। श्रीनगर में रविवार को एक कार्यक्रम में 1850 मीटर से अधिक लंबा एक तिरंगा प्रदर्शित किया गया, जो देश का सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज है। एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में करीब 5,000 लोग शामिल हुए। जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इतने विशाल तिरंगे ने केंद्र शासित प्रदेश के इतिहास में एक उत्कृष्ट अध्याय जोड़ दिया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने उन्हें उद्धृत करते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान के तहत यहां बख्शी स्टेडियम में यह तिरंगा प्रदर्शित किया गया। प्रवक्ता ने कहा कि श्रीनगर जिला प्रशासन ने देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर सबसे लंबा राष्ट्रीय ध्वज प्रदर्शित कर एक राष्ट्रीय रिकार्ड बनाया है। समारोह की अध्यक्षता मुख्य सचिव अरूण कुमार मेहता ने की। इस अवसर पर, मुख्य सचिव ने 1850 मीटर लंबा तिरंगा प्रदर्शित के लिए इस तरह के एक बड़े कार्यक्रम का आयोजन करने को लेकर जिला प्रशासन की कोशिशों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों में राष्ट्रवाद, बलिदान और बंधुत्व की भावना लाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इस झंडे को तैयार करने में 10 दिनों का वक्त लगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse