टीम एबीएन, सिमडेगा। आजादी का अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के अन्तर्गत जिला परिषद् सिमडेगा के द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। गांधी मैदान से भट्ठीटोली होते हुए प्रिंस चौक तक तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ। उपायुक्त सिमडेगा आर रॉनीटा एवं पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने 150 मीटर लम्बा तिरंगा यात्रा को गांधी मैदान से रवाना किया। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं सिमडेगा जिलावासी ने हजारों की संख्या में तिरंगा यात्रा निकाली। लगभग 4 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति में जिला सराबोर रहा। देश भक्ति गाने एवं नारे गूंज उठे। पुलिस प्रशासन ने बाईक रैली निकाली। रैली के दौरान जवानों ने भारत माता की जय एवं अन्य देशभक्ति नारे लगाये। इस दौरान आमजन ने भी देशभक्ति के नारे लगाकर एवं तालियां बजाकर तिरंगे का सम्मान करते हुए रैली में शामिल लोगों का उत्साहवर्धन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्रों के द्वारा 150 मीटर लम्बा तिरंगा झण्डें को हाथों से पकड़ कर रैली शामिल किया गया। विद्यालय के बैंड पार्टी भी शामिल थे। उप विकास आयुक्त की देखरेख एवं प्लानिंग के साथ 150 मिटर लम्बा तिरंगा यात्रा निकाला गया। उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया। तिरंगा रैली में उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर संगा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी डेविड ए डोडराय, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो शहजाद परवेज, डीएसपी पतरस बरवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमडेगा अजय कुमार रजक, अंचलाधिकारी प्रताप मिंज, जिला परिषद् अध्यक्ष, नगर परिषद् अध्यक्ष, नगर परिषद् उपाध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस जवान, सरकारी कर्मी, शिक्षक, शिक्षिकाएं, सामाजिक कार्यकर्त्ता, सरकारी कर्मी, स्कूली बच्चे, आम-जन एवं अन्य शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse