राजधनी रांची में कल सुबह से रात 10 बजे तक भारी वाहनों की नो एंट्री

 

टीम एबीएन, रांची। स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार सुबह छह से रात के 10 बजे तक शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। इस दिन बड़े वाहनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। कई जरूरी निर्देश दिए गए हैं। मोरहाबादी स्थित कार्यक्रम स्थल पर वीवीआईपी और वीआईपी वाले वाहन प्रवेश कर सकेंगे। अन्य वाहनों को कार्यक्रम स्थल से दूर खड़ा करना होगा। कार्यक्रम को लेकर 15 जगहों पर ड्रॉप गेट बनाए गए। पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है। इससे संबंधित आदेश जारी किया गया है। इस दौरान कांके से रांची भाया बोड़िया, चाईबासा, खूंटी से रांची के लिए बिरसा चौक, गुमला सिमडेगा से अरगोड़ा के रास्ते रांची के लिए कटहल मोड़, पलामू लोहरदगा से रांची के लिए आइटीआई बस स्टैंड, जमशेदपुर से रांची के लिए नामकुम दुर्गा सोरेन चौक, जमशेदपुर से सदाबहार चौक के रास्ते कुसई घाघरा, पतरातू से रांची के लिए चांदनी चौक, ओरमांडी से रांची के लिए बूटी मोड़, बुटी मोड़ से रांची भाया बरियातू से बुटी मोड़ तक। यहां होगी वाहनों की पार्किंग : मुख्यमंत्री का कारकेड और वीवीआईपी के वाहन मुख्य मंच के पीछे बने पार्किंग स्थल पर, पदाधिकारियों के गाड़ियों की पार्किंग वाहन समारोह स्थल के पश्चिमी गैलरी के बगल में, वीआईपी पास युक्त मुख्य मंच के पश्चिम बने पार्किंग स्थल पर पार्क होंगे, मीडियाकर्मियों की गाड़ी हॉकी स्टेडियम के उत्तर बाबू वाटिका के सामने स्थित आर्मी ग्राउंड से टले स्थल पर पार्क किए जायेंगे, बड़े वाहन का बूटी मोड़ से बरियातू होते हुए तथा अन्य मार्गों से शहर में प्रवेश बंद रहेगा, कांके की ओर से आने वाली बड़ी वाहनें चांदनी चौक तक ही आयेंगे। छोटे वाहन राम मंदिर मोड़ से सीधे हॉटलिप्स चौक, न्यू मार्केट चौक होकर अपने गंतव्य की ओर जायेंगे। मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की गाड़ियां एटीआई मोड़, सिद्धू-कान्हू मोड़, रांची कॉलेज होते हुए राजकीय गेस्ट हाउस से बांये मुड़कर वीवीआईपी प्रवेश द्वारा मंच तक जाएंगे और उनके वाहनों की पार्किंग मुख्य मंच के पीछे बने पार्किंग स्थल में होगी। डीसी आवास मोड़ से हॉकी स्टेडियम तक कोई पार्किंग नहीं होगी एवं रांची कॉलेज मोड़ से वीवीआईपी इंट्री गेट तक पार्किंग वर्जित रहेगा। शहर के अन्य मार्गों पर छोटे वाहनों का परिचालन पूर्ववत रहेगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse