टीम एबीएन, रांची/मसूरी। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2002 बैच के झारखंड कैडर के अधिकारी डॉ मनीष रंजन को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) में आयोजित 16 वे मिड करियर ट्रेनिंग फेज 4 में प्रशिक्षण में पूरे भारतवर्ष में पहला स्थान सहित डायरेक्टर गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) में आयोजित में 16 वे मिड करियर ट्रेनिंग के फेज फोर में झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ मनीष रंजन को डायरेक्टर गोल्ड मेडल सहित पूरे प्रशिक्षणार्थियों के बीच पहला स्थान प्राप्त हुआ। यह प्रशिक्षण 18 जुलाई 2022 से 12 अगस्त 2022 के बीच संपन्न हुआ, जिसमें पूरे भारतवर्ष से 2000 से 2007 बैच के 25 कैडर के 94 आईएएस अधिकारियों ने भाग लिया। डॉ मनीष रंजन को अरुणाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री पेमा खांडू एवं लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी मसूरी (LBSNAA) के निदेशक श्रीनिवास जी ने सम्मानित किया। डॉक्टर मनीष रंजन वर्तमान में झारखंड में ग्रामीण विकास सचिव एवं ग्रामीण कार्य सचिव के पद पर पदस्थापित हैं
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse